Saptah ke Shubh Muhurat: इस सप्ताह कब है महाष्टमी और नवमी तिथि, यहां देखें ग्रहों का साप्ताहिक गोचर और शुभ मुहूर्त

Saptah ke Shubh Muhurat: महाअष्टमी की सही तिथि क्या है। इस सप्ताह कौन-कौन से ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से।

Saptahik Shubh Muhurat: इस सप्ताह क्या है गृह प्रवेश, मुंडन के शुभ मुहूर्त, पढ़ें साप्ताहिक शुभ मुहूर्त

Saptah ke Shubh Muhurat 15-21 April 2024: 9 अप्रैल से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि की समाप्ति इस सप्ताह हो जाएगी।

नवरात्रि में कुल पूजा के लिए खास मानी जाने वाली महाअष्टमी की सही तिथि क्या है। इस सप्ताह कौन-कौन से ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से।

साप्ताह का ग्रहों का गोचर

इस सप्ताह के प्रारंभ होने के साथ ही सूर्य देव मेष राशि में पहुंच गए हैं। जिसके चलते खरमास समाप्त होने पर शुभ काम शुरू हो गए हैं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। उसके उपरांत 15 तारीख को 12:09 रात से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 18 तारीख को 9:52 दिन से चंद्रमा सिंह राशि का हो जाएगा।

20 तारीख को 9:22 रात से चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करने लगेगा।

इस सप्ताह मंगल और शनि ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे। सूर्य और गुरु ग्रह मेष राशि में विचरण करेंगे। शुक्र और वक्री राहु तथा वक्री बुध मीन राशि में रहेंगे।

सप्ताह के शुभ मुहूर्त 

विवाह मुहूर्त अप्रैल 2024: इस सप्ताह विवाह का मुहूर्त (Saptah ke Shubh Muhurat) 18 से 21 अप्रैल तक लगातार है। उपनयन का मुहूर्त 18 और 19 तारीख को है। नामकरण का मुहूर्त 15 तारीख को है। अन्नप्राशन का इस सप्ताह कोई मुहूर्त नहीं है।‌ गृह प्रवेश का मुहूर्त 15 और 20 अप्रैल को है।

व्यापार मुहूर्त: 16 अप्रैल को है।

दुर्गा अष्टमी तिथि 2024: इस सप्ताह 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी का पर्व है।

श्रीरामनवमी तिथि 2024: 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। इसके साथ ही नवरात्रि पर्व का भी समापन हो जाएगा।

शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग: 21 तारीख को सूर्योदय से रात अंत तक है।

अमृत सिद्धि योग: 21 तारीख को 5:20 सांयकाल से रात अंत तक है।

यह भी पढ़ें: Navratri में Maa Durga के नाम पर रखें, बेटी का नाम, यहां देखें Baby Girl Name List in Hindi

Durga Ashtami: आने वाला मंगलवार, क्यों दे रहा खतरनाक संकेत, भयंकर हो सकते हैं परिणाम, यहां मचेगा उत्पात!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article