/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/नेता-vs-अभिनेता.png)
हाइलाइट्स
नेता vs अभिनेता के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
खजुराहो सीट से अभिषेक बच्चन सपा के हो सकते हैं प्रत्याशी
बीजेपी से लड़ेंगे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा
नेता vs अभिनेता, जी हां, आप सही समझ रहे हैं। यहां BJP के नेता Vd Sharma और बॉलीवुड के फेमस अभिनेता Abhishek Bachchan की बात हो रही है। खबर है कि मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। आइए जानते है, सच क्या है?
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1770407609180279115?s=20
नेता vs अभिनेता के बीच होगा मुकाबला रोमांचक
मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। अब ये मुकाबला रोमांचक होगा। खजुराहो सीट की जनता में अभी से उत्साह नजर आने लगा है।
ये पोस्ट कमलेश यादव नाम के शख्स ने की है, जैसे ही ये पोस्ट सामने आई सियासी गलियारों में चर्चा फैल गई की खजुराहो लोकसभा सीट से अभिषेक बच्चन उम्मीदवार हो सकते हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/03/नेता-vs-अभिनेता-2-859x539.png)
बीजेपी से लड़ेंगे वीडी शर्मा
दरअसल खजुराहो लोकसभा सीट को कांग्रेस ने महागठबंधन के तहत सपा को दिया हैं। वहीं बीजेपी ने मौजूदा सांसद और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को मैदान में उतारा है।
कहा ये भी गया कि जया बच्चन सपा की तरफ से राज्यसभा गई है, इस गणित को देखते हुए भी अभिषेक बच्चन को टिकट दिया जा सकता है।
सपा ने किया इस बात का खंडन
लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही इन तमाम खबरों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। इस पूरे मामले का सपा ने खंडन किया है।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय के मुताबिक खजुराहो लोकसभा सीट पर अभी तक किसी प्रत्याशी का नाम तय नहीं हुआ है।
अभिषेक बच्चन को टिकट देने की बात अफवाह
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/03/नेता-vs-अभिनेता.jpg)
अभिषेक बच्चन को टिकट देने की बात महज अफवाह है, वो तो पार्टी के सदस्य भी नहीं हैं। यश भारतीय का कहना है, कि अगले 7 दिनों में सपा अपने प्रत्याशी का ऐलान कर देगी।
बहरहाल राजनीतिक पंडितों की मानें तो खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा किसी स्थानीय उम्मीदवार को ही मौका देगी। इसके लिए पार्टी के पास कई दावेदारों के नाम भी सामने आए हैं। अब वीडी के सामने सपा किसे मौका देती है, ये देखना दिलचस्प होगा।
खजुराहो लोकसभा सीट में हैं 20 लाख से ज्यादा मतदाता
आपको बता दें कि खजुराहो लोकसभा सीट में 20 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। जो 3 जिले की 8 विधानसभाओं में निवासरत हैं। इसमें पन्ना, कटनी, और छतरपुर शामिल हैं।
लेकिन इन सभी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला कटनी है। चूंकि कटनी जिले में 4 विधानसभा सीट हैं। जिसकी बड़वारा सीट शहडोल लोकसभा में आती है।
मुड़वारा, बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ विधानसभाएं खजुराहो लोकसभा में शामिल हैं। जहां इस बार 7 लाख 44 हजार 281 मतदाता अपना बहुमूल्य वोट देकर सांसद चुनेंगे।
संबंधित खबर: LOKSABHA ELECTIONS 2024: CONGRESS की लिस्ट में कहां फसा पेंच आखिर देरी क्यों ?
2019 लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो..
बात अगर 2019 लोकसभा चुनाव की करें तो यहां से वीडी शर्मा बीजेपी से तो कांग्रेस कविता सिंह चुनाव लड़ी थीं। वहीं, वीर पटेल समाजवादी पार्टी के चेहरे के रूप दिखाई दिए थे। हालांकि, जनता ने कविता सिंह को 3 लाख 81 हजार वोट दिए थे।
तो वहीं वीर सिंह को महज 40 हजार 996 वोट पाकर संतुष्ट होना पड़ा था। वहीं, वीडी शर्मा 8 लाख 11 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। 4 लाख से भी ज्यादा वोट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार का चुनावी गणित अलग है।
एक तरफ वीडी शर्मा को न सिर्फ मोदी के चहेरे का फायदा मिलेगा। तो वहीं सपा प्रत्याशी अगर अभिषेक बच्चन होते हैं, तो न सिर्फ अखिलेश यादव, बल्कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के साथ बच्चन परिवार मिलकर चुनाव लड़ेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us