सांसद प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

सांसद प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

भोपाल: सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें नई दिल्ली एम्स में एडमिट किया गया है। साध्वी प्रज्ञा में कोरोना के लक्षण भी पाए गए थे। तबीयत बीगड़ने के कारण वे मुंबई की एक स्पेशल एनाईए कोर्ट में पेश नहीं हो पाईं। यह एक महीने में दूसरी बार है कि जब प्रज्ञा अदालत में पेश नहीं हो पाईं हैं।

नेगेटिव है कोरोना टेस्ट रिपोर्ट

राहत भरी बात तो ये है कि प्रज्ञा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रज्ञा को फिलहाल एम्स के प्राइवेट वार्ड में रखा गया है, वे सीनियर डॉक्टर्स के ऑब्जरवेशन में हैं। इसके अलावा एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। आज एम्स प्रज्ञा ठाकुर का हेल्थ बुलेटिन जारी करेगा, जिसमें स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।

एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रज्ञा ठाकुर को सांस लेने में शुक्रवार रात करीब 10 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। तब उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सांसद का ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दवा देने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और अब उनकी हालत स्थिर है। पल्मोनरी व कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। एम्स में उनकी कई तरह की जांच भी गई हैं।

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी का लंबे समय से एम्स में इलाज चल रहा है। रूटीन चेकअप के लिए सांसद दिल्ली एम्स गई थी, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें एडमिट होने की सलाह दी। डॉक्टरों के सुझाव पर माननीय सांसद महोदय दिल्ली एम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पेशी पर नहीं जा सकी। लेकिन कोर्ट की अगली तारीख पर वह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखेंगी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password