Sania Mirza- Roahan Rohan Bopanna: गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में जीतकर बनाई फाइनल में जगह ! जानें खबर

सानिया मिर्जा ने बुधवार को यहां हमवतन भारतीय रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल फाइनल में जगह बनाई।

Sania Mirza- Roahan Rohan Bopanna: गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में जीतकर बनाई फाइनल में जगह ! जानें खबर

मेलबर्न।  अपने करियर का अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रही सानिया मिर्जा ने बुधवार को यहां हमवतन भारतीय रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी नजरें सातवें मेजर खिताब पर टिकी हैं।

जाने कैसा रहा आज का खेल

गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने एक घंटे और 52 मिनट चले सेमीफाइनल में डेसिरे क्रॉसिक और नील स्कुपस्की की तीसरी वरीय जोड़ी को कड़े मुकाबले में 7-6(5) 6-7(5) 10-6 से हराया। सानिया ने अपने करियर में तीन महिला युगल और इतने ही मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं जबकि बोपन्ना ने एक मिश्रित युगल मेजर खिताब जीता है। सानिया ने घोषणा की है कि फरवरी में दुबई में होने वाला डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article