RSS Chief Mohan Bhagwat: कोरोना की चपेट में आए संघ प्रमुख मोहन भागवत, किंग्जवे अस्पताल में भर्ती…

नागपुर। पूरे देश में एक बार फिर कोरोना का कहर लोगों को डराने लगा है। रोजाना बढ़ रहे हजारों संक्रमित मरीजों के कारण अस्पतालों में लोगों की कतारें लगी हैं। अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत RSS Chief Mohan Bhagwat भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें नागपुर के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती किया गया है। RSS ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। RSS ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परमपूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत आज दोपहर कोरोना पॉज़ीटिव हुये है। अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं तथा वे सामान्य जाँच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परमपूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत आज दोपहर कोरोना पॉज़ीटिव हुये है। अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं तथा वे सामान्य जाँच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
— RSS (@RSSorg) April 9, 2021
जानकारी के मुताबिक भागवत को अस्पताल के कोरोना वॉर्ड में भर्ती किया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में 6 मार्च को उन्होंने वैक्सीन का डोज लिया था। मप्र के सीएम शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर भागवत के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आदरणीय श्री डॉक्टर मोहन भागवत जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर आपको शीघ्र् पूर्णतः स्वस्थ करें, शुभकामनाएं।”
आदरणीय श्री @DrMohanBhagwat जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला।
ईश्वर आपको शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें, शुभकामनाएं!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 9, 2021
बता दें कि कोरोना महामारी लगातार पैर पसार रही है। इसका महाराष्ट्र में खासा असर देखने को मिल रहा है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। अगर नागपुर की बात करें तो पिछले शुक्रवार को 6489 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं 64 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर पूरे महाराष्ट्र में देखें तो 58983 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 32 लाख के भी ऊपर पहुंच गई है। यहां 301 लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के कारण मौत का आंकड़ा 57329 पहुंच गया है।
RSS Sarsanghchalak Dr. Mohanji Bhagwat today tested Corona positive. He has normal symptoms and admitted to Kigsway hospital Nagpur.
— RSS (@RSSorg) April 9, 2021