Bigg Boss OTT 3 में छाईं Sana Makbul: इस सुपरहिट टीवी सीरियल में दीवा ने निभाया अहम रोल, जानें कैसा रहा शुरुआती करियर?

Bigg Boss OTT 3: एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) इन दिनों बिग-बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रही हैं। सना को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है।

Bigg Boss OTT 3 में छाईं Sana Makbul: इस सुपरहिट टीवी सीरियल में दीवा ने निभाया अहम रोल, जानें कैसा रहा शुरुआती करियर?

Bigg Boss OTT 3: एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) इन दिनों बिग-बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में नजर आ रही हैं। सना को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है।

वहीं, शो (Bigg Boss OTT 3) में सना की नोंकझोक साई केतन से नजर आ रही है, जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

शो (Bigg Boss OTT 3) में सना और साई जहां एक तरफ झगड़ते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दर्शक उन्हें साथ में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

बिग-बॉस (Bigg Boss OTT 3) के इस सीजन को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि सना में एक विनर की क्वालिटी है, वे इस सीजन की विनर बन सकती हैं।

एक्ट्रेस सना मकबूल को कई लोग बिग-बॉस (Bigg Boss OTT 3) से जानने लगे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सना इससे पहले कई फेसम शो में नजर आ चुकी हैं। चलिए आपको सना के करियर के बारे में बताते हैं।

खतरों के खिलाड़ी में 7वें नंबर पर रहीं सना

SANA-MAKBUL

सना मकबूल को टीवी पर आखिरी बार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi) में देखा गया था। ये शो 2019 में टेलिकास्ट हुआ था। इस सीजन में सना 7वें स्थान पर रहीं थीं।

इस प्यार को क्या नाम दूं में नजर आ चुकीं हैं सना

SANA-MAKBUL

साल 2011 में टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' (Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon?) को बहुत प्यार मिला। ये शो उस समय सुपरहिट रहा। यहां तक कि आज भी इस शो के दूसरे सीजन की डिमांड की जाती है। इस शो में एक्ट्रेस सनाया ईरानी और एक्टर बरुन सोबती लीड रोल में थे।

वहीं, सना मकबूल (Sana Makbul) का भी अहम किरदार रहा था। इस शो में सना ने लावण्या कश्यप का किरदार निभाया था। लावण्या कश्यप के किरदार को भी दर्शकों से बहुत प्यार मिला था।

31 साल की हो चुकी हैं सना

SANA MAKBUL

सना मकबूल (Sana Makbul) का जन्म 13 जून 1993 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। सना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वे कई विज्ञापन और टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

साल 2009 में सना (Sana Makbul) रियलिटी शो "एमटीवी स्कूटी टीन दिवा" में नजर आईं। उसके बाद उन्होंने 'ईशान: सपनों को आवाज दे' टीन म्यूजिकल सीरीज की।

sana makbul

सना (Sana Makbul) टीवी सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' के दूसरे सीजन में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने 4 लायंस फिल्म्स की आपराधिक जांच सीरीज "अर्जुन" में रिया मुखर्जी की भूमिका भी निभाई है।

किसे डेट कर रहीं हैं सना?

एक्ट्रेस सना मकबूल का नाम एक्टर विशाल आदित्य सिंह से जोड़ा जाता है। दोनों बेहद करीब दोस्त हैं। दोनों ने खतरों के खिलाड़ी 11 किया था। इस शो के दौरान दोनों की जोड़ी बहुत पसंद की जाने लगी थी।

SANA

इस शो के दौरान दोनों के साथ की कई तस्वीरें भी सामने आईं थी। वहीं, खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी दोनों की रिलेसनशिप को लेकर चिढ़ाते भी थे। हालांकि, दोनों ने कभी भी एक-दूसरे को डेट करने की बात नहीं कही है।

ये भी पढ़ें..अंबानी परिवार को भा गईं बनारस की साड़ियां: नीता अंबानी ने खरीदीं लख्मा बूटी और हजारा बूटी साड़ी, जानें क्या है खासियत?

हॉस्पिटल में एडमिट हुए शत्रुघ्न सिन्हा: शादी के 5 दिन बाद पिता को देखने अस्पताल पहुंचे सोनाक्षी- जहीर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article