Samsung Strike: Samsung में हो रही सबसे बड़ी हड़ताल, 31 हजार Workers नहीं कर रहे काम, सारी दुनिया पर पड़ेगा बुरा असर

Samsung Workers Strike: दुनिया जानी-मानी प्रमुख स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस बनाने वाली कंपनी Samsung को एक बड़े संकट का

Samsung Strike: Samsung में हो रही सबसे बड़ी हड़ताल, 31 हजार Workers नहीं कर रहे काम, सारी दुनिया पर पड़ेगा बुरा असर

Samsung Workers Strike: दुनिया जानी-मानी प्रमुख स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस बनाने वाली कंपनी Samsung को एक बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है।

दक्षिण कोरिया में बुधवार 10 जुलाई से लगभग 31 हजार कर्मचारियों (Workers) ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी के 31 हजार से ज्‍यादा कर्मचारियों ने अपना काम बंद कर दिया है। Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स की सबसे बड़ी वर्कर्स यूनियन, नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन (NSEU), ने इस हड़ताल की शुरुआत की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1811315742211715306

वहीं इससे पहले भी कर्मचारी 3 दिन की आंशिक हड़ताल कर चुके हैं, लेकिन इस पहले की गई आंशिक हड़ताल से मांगें पूरी न होने के कारण अब सभी कर्मचारियों ने मिलकर लंबी हड़ताल की शुरुआत कर दी है। इस हड़ताल का दुनिया पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

NSEU है कंपनी की सबसे बड़ी यूनियन

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो द नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन (NSEU) ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में सेमीकंडक्टर डिवीजन में काम करने वाले लगभग 6000 कर्मचारियों ने हड़ताल 3 दिन की आंशिक हड़ताल शुरू की थी।

मांगे पूरी न होने के कारण अब इस हड़ताल में लगभग 31 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। ये हड़ताल कर रहे Workers Samsung के कुल Workers का एक चौथाई हिस्सा NSEU के सदस्य हैं।

इन सभी ने बेहतर सैलरी और काम की स्थिती ठीक करने की मांग की है। NSEU यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर Samsung ने जल्द बात शुरू नहीं की तो उन्हें बहुत पछताना पड़ेगा।

इससे Samsung के साथ-साथ पूरी दुनिया पर उसर पड़ेगा।

फायदा होने के बाद भी स्टाफ को नहीं मिल रहा लाभ

NSEU यूनियन के एक लीडर ने कहा है कि स्ट्राइक के चलते बंद हुई फैक्ट्रियों को दोबारा शुरू करने में बहुत समय लगा जाएगा।

Samsung ने दावा किया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बूम के चलते साल के दूसरी तिमाही में उनके ऑपरेशंस सालाना आधार पर लगभग 1450 फीसदी बढ़ जाएंगे।

साथ ही साल 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10 गुना बढ़ा था।

कंपनी का मुनाफा और फायदा बढ़ने के बाद भी वर्कर्स का आरोप है कि इतनी अच्छी वित्तीय स्थिति होने के बाद भी कंपनी के फायदे का असर उनकी सैलरी पर दिखाई नहीं दे रहा है।

Workers से बात करने तैयार है Samsung

NSEU के यूनियन के नेताओं का कहना है कि कंपनी अपने Workers के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। पिछले 10 साल से वह हमें एक ही कहानी सुना रही है कि फिलहाल संकट की स्थिति बनी हुई है।

इसके अलावा कंपनी ने बड़े पैमाने पर परफॉरमेंस बोनस में भी कटौती की है। Samsung का कहना है कि वह Workers से बात करने के लिए तैयार है। हम तय करेंगे की इस हड़ताल का हमारे प्रोडक्शन पर कोई असर न पड़े।

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान: चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट होगा बर्बाद! ICC को BCCI यहां मैच कराने का दे सकता है प्रस्ताव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article