Samastipur Death Case: शव के छत से लटके मिले एक ही परिवार के शव, सुसाइड या हत्या ?

समस्तीपुर। Samastipur Death Case बिहार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पर रविवार सुबह जिले के एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।
जानें क्या है पूरी खबर
इस खबर की पूरी जानकारी देते चलें तो, यह घटना विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिणी गांव से सामने आया है जहां पर पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा तो मामले का खुलासा हुआ हुआ। यहा मरने वालों में 42 वर्षीय मनोज झा, उनकी पत्नी 38 वर्षीय सुंदरमणी देवी, मां 65 वर्षीय सीता देवी और मृतक मनोज का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम और 7 वर्षीय पुत्र शिवम की लाश छत के फंदे पर लटकी मिली है। मामले में पड़ोसियों के अनुसार पता चला है कि, परिवार के कर्ज में डूबे होने की वजह से यह कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि, परिवार ने कर्जा लिया था जहां समय पर वापस नहीं करने की वजह से संभवत: यह कदम उठाया गया है।
मामले की जांच जारी
आपको बताते चलें कि, पुलिस द्वारा कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या और सुसाइड, पुलिस दोनों एंगल पर छानबीन कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
0 Comments