Samajwadi Party: सपा का बड़ा फैसला! अखिलेश यादव ने दिया जम्मू-कश्मीर प्रदेश कार्यकारिणी भंग का आदेश

Jammu Kashmir SP Karyakarini Dissolve: समाजवादी पार्टी ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया।

samajwadi-party-dissolves-jammu-kashmir-pradesh-karyakarini-akhilesh-yadav hinid news zxc

हाइलाइट्स

  • सपा ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कार्यकारिणी भंग की
  • अखिलेश यादव ने पत्र जारी कर दिया आदेश
  • जल्द बनेगी नई कार्यकारिणी, राजनीतिक संदेश साफ

रिपोर्ट - आलोक राय 

Jammu Kashmir SP Karyakarini Dissolve: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए जम्मू कश्मीर प्रदेश कार्यकारिणी भंग (Jammu Kashmir Pradesh Karyakarini Bhang) कर दी है। इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आधिकारिक पत्र जारी किया। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सपा ने जम्मू कश्मीर प्रदेश कार्यकारिणी की भंग 

samajwadi party in Jammu Kashmir karyakarini bhang

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 17 अगस्त 2025 को एक पत्र जारी कर जम्मू कश्मीर प्रदेश कार्यकारिणी (Samajwadi Party J&K Unit) को भंग करने का ऐलान किया। पत्रांक 1951 के तहत जारी आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

किसे भेजी गई प्रतिलिपि

अखिलेश यादव द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई है। इनमें

प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Prof. Ram Gopal Yadav) – राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, समाजवादी पार्टी, नई दिल्ली

जियालाल वर्मा (Jiyalal Verma) – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, जम्मू-कश्मीर (मोबाइल नंबर: 9419274242)

दोनों नेताओं को आदेश की प्रतिलिपि प्रेषित कर दी गई है।

पत्र का विवरण

सपा मुख्यालय से जारी पत्र पर स्वयं अखिलेश यादव के हस्ताक्षर हैं। पत्र में कहा गया है – "समाजवादी पार्टी जम्मू-कश्मीर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है।"
यह आदेश लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय (19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ) से जारी किया गया। साथ ही दिल्ली कार्यालय ( नई दिल्ली) से भी संबंधित संपर्क विवरण साझा किया गया है।

सपा का बड़ा कदम और राजनीतिक संदेश

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party News) का यह कदम जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है। सपा जम्मू-कश्मीर इकाई (SP Jammu Kashmir Unit) लंबे समय से संगठनात्मक बदलाव की मांग कर रही थी। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर सकती है।

Sitapur Septic Tank Accident: बारी-बारी कर के सेप्टिक टैंक में बच्चे को बचाने उतरे 3 लोगों की जान निगल गई जहरीली गैस 

Sitapur Septic Tank Accident poisonous gas killed three people while saving child hindi news zxc

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरन थाना क्षेत्र के सुकेठा गांव (Sitapur Suketha Village) में बने एक सेप्टिक टैंक (Septic Tank) में गिरे 10 वर्षीय मासूम को बचाने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article