Salman Khan की मां 85 साल की उम्र में पहुंचीं जिम, Video किया शेयर
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेलेन खान का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। 85 साल की उम्र में भी हेलेन जिस तरह एक्सरसाइज कर रही हैं, वह देखकर सभी हैरान हैं। वीडियो में हेलेन बिना किसी सहारे के सीढ़ियां चढ़ती दिख रही हैं। वह ट्रैम्पोलिन पर जंप भी लगा रही हैं और अपने हिट गाने ‘मोनिका ओह माय डार्लिंग’ पर डांस भी कर रही हैं। उनकी फिटनेस ट्रेनर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा – “85 साल की उम्र में भी हेलेन जो कर रही हैं, वो जवान लोग भी नहीं कर पाते!” इस वीडियो को देखकर बॉलीवुड सितारों ने भी हेलेन की तारीफ की। संजय कपूर ने ‘वाह’ लिखा, मलाइका अरोड़ा ने दिल वाला इमोजी भेजा। सोफी चौधरी ने हेलेन को ‘प्रेरणा’ बताया। हेलेन खान का यह वीडियो साबित करता है कि अगर इरादा मजबूत हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। वह आज भी युवाओं के लिए एक मिसाल हैं।