Salman Khan: अजय की सिंघम अगेन नहीं, इस फिल्म में कैमियो करेंगे बॉलीवुड के दबंग सलमान खान

Salman Khan: एक्टर सलमान खान अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में नहीं बल्कि, वरुण धवन की बेबी जॉन में कैमियो की भूमिका में दिखने वाले हैं।

salman khan

Salman Khan: रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं।

अब फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि सिंघम अगेन में सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि चुलबुल पांडे फिल्म में कैमियो के तौर पर दिखेंगे। हालांकि, इन खबरों पर अब विराम लग गया है।

सिंघम का हिस्सा नहीं बनेंगे सलमान

salman khan

सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान उर्फ चुलबुल पांडे की सिंघम अगेन में नजर आने की खबर फेक है। इस बारे में किसी भी प्रोडक्शन हाउस ने कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की है और ना ही सलमान खान ने किसी ऐसे कैमियो के लिए शूट किया है। इसके अलावा इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने भी इन दावों को खारिज करते हुए इन्हें "झूठा और निराधार" बताया है।

इस फिल्म में कैमियो करेंगे सलमान

एक्टर सलमान खान सिंघम अगेन में नहीं बल्कि, बेबी जॉन में कैमियो की भूमिका में दिखने वाले हैं।

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1837160244511678585

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि सलमान की सिंघम अगेन में आने की खबर झूठी है। हालांकि, वे वरुण धवन स्टारर फिल्म बेबी जॉन में नजर आने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'बेबी जॉन' इस साल क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

एटली कर रहे निर्देशन 

फिल्म बेबी जॉन का निर्देशन एटली कर रहे हैं। एटली ने ही पिछले साल शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।

बेबी जॉन की दिखाई जाएगी झलक

बिग सिने एक्सपो 2024 का आयोजन 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके पहले दिन बेबी जॉन की झलक दिखाई जाएगी।

बता दें कि पहले भी बिग सिने एक्सपो पर कई फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई है। पिछले साल बोनी कपूर ने अपनी प्रशंसित फिल्म मैदान (2024) के कुछ दृश्य दिखाए थे, जबकि 2022 में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अभिनीत ब्रह्मास्त्र (2022) के रोमांचक दृश्य उपस्थित लोगों को दिखाए गए।

ये भी पढ़ें...Kajol ने अपने ही बॉडीगार्ड को दिया धक्का! लोगों ने कर दिया जया बच्चन से कम्पेयर!

76 की उम्र में महेश भट्ट करेंगे पॉडकास्ट, ‘मैंने दिल से कहा’ की कर रहे शुरुआत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article