चंद दिनों में परिणय सूत्र में बंधने वाले थे सलमान खान! कार्ड तक छप गए थे, फिर ऐसा क्या हुआ कि टूट गई उनकी शादी

चंद दिनों में परिणय सूत्र में बंधने वाले थे सलमान खान! कार्ड तक छप गए थे, फिर ऐसा क्या हुआ कि टूट गई उनकी शादी Salman Khan was about to tie the knot in a few days! Even the cards were printed, then what happened that their marriage broke up NKP

चंद दिनों में परिणय सूत्र में बंधने वाले थे सलमान खान! कार्ड तक छप गए थे, फिर ऐसा क्या हुआ कि टूट गई उनकी शादी

नई दिल्ली । सलमान खान से अक्सर शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं और वे इसे हंस कर टाल देते हैं। उनके फैंस भी चाहते हैं कि सलमान जल्द से जल्द शादी कर लें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार सलमान खान शादी के बंधन में बंधने ही वाले थे कि उनकी शादी टूट गई थी। बतादें कि एक समय ऐसा भी था जब सुपरस्टार सलमान खान और संगीता बिजलानी की लव अफेयर की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 10 साल तक डेट किया था।

अफेयर की खबर और टूट गई शादी

दोनों बस शादी करने ही वाले थे, परिणय सूत्र में बांधने की तारीख भी तय हो गई थी। लेकिन तभी संगीता को सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच अफेयर की खबरें मिली, संगीता ने इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। हालांकि सलमान संगीता से ही शादी करना चाहते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। बतादें कि 1986 में पहली बार सलमान खान की मुलाकात एक कमर्शियल शूटिंग के दौरान संगीता से हुई थी। इसके बाद दनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।

संगीता के घरवाले इस रिश्ते से नाराज थे

सलमान खान और संगीता बिजलानी के इस रिश्ते से 'खान परिवार' काफी खुश था। वहीं संगीता के घरवालों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। सलमान ने इस शादी के बारे में टीवी के मशहूर शो कॉफी विद करण में बताया था कि संगीता बिजलानी के साथ शादी के कार्ड तक छप चुके थे, लेकिन संगीता ने खुद इस शादी से इंकार कर दिया था। सलमान ने भी इसके पीछे का कारण किसी दूसरी एक्ट्रेस से चल रही अफेयर को ही बताया था।

कौन हैं संगीता बिजलानी?

संगीता बिजलानी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं। 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद साल 1988 में उन्होंने फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद उन्होंने त्रिदेव, हथियार, जुर्म, योद्धा और लक्ष्मण रेखा जैसे फिल्मों में काम किया। हालांकि संगीता को जितना उनकी फिल्मों की वजह से नहीं जाना जाता, उससे कहीं ज्यादा सलमान के साथ रहे रिश्तों को लेकर लोग उन्हें जानते हैं।

रैंप वॉक की बिजली

सलमान खान से शादी टूटने के बाद संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली, अजहर की ये दूसरी शादी थी। हालांकि ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और महज 14 साल बाद दोनों साल 2010 में अलग हो गए। शादी के बाद संगीता बॉलीवुड से पूरी तरह अलग हो गई थी। संगीता बिजलानी को उनके स्ट्रॉन्ग रैंप वॉक के कारण कभी 'बिजली' के नाम से पुकारा जाता था।

संगीता बिजलानी और सलमान खान रिश्ते में कुछ समय के लिए जरूर खराब हुए थे। लेकिन अब सबकुछ ठीक है। दोनों काफी करीबी दोस्त हैं, और संगीता को अक्सर सलमान खान के घर पर पार्टियों में देखा जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article