Salman Khan: सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, राजस्थान से पकड़ा गया 5 वां आरोपी

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। क्राइम ब्रांच ने 5 वांं आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Salman Khan: सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, राजस्थान से पकड़ा गया 5 वां आरोपी

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक और बड़ा एक्शन हुआ है।

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम मोहम्मद चौधरी बताया जा रहा है।

The uber luxurious life of Salman Khan — a net worth of Rs 2900 crore, a sea-facing apartment worth Rs 100 crore in Mumbai, a home in Dubai, various sources of income

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि आरोपी मोहम्मद चौधरी ने दोनों शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की थी।

मोहम्मद चौधरी को आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

Salman Khan house firing case: Post-mortem of deceased accused Anuj Thapan concluded by JJ Hospital | - Times of India

क्‍या था पूरा मामला

Salman Khan House Firing: एक्टर और भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग (Salman Khan House Firing) के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1787719718566089134

सलमान  के घर के बाहर फायरिंग (Salman Khan House Firing) करने वालों को हथियार सप्लाई करने वाले युवक अनुज थापन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

दरअसल, अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में चादर से फांसी लगा ली थी। उसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

पिछले महीने गिरफ्तार हुआ था अनुज

बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस (Salman Khan House Firing) में 25 अप्रैल को अनुज और सुभाष चंदर को गिरफ्तार किया था।

ये गिरफ्तारी पंजाब में की गई थी। दरअसल, दोनों अनुज और सुभाष ने ही हथियार मुहैया करवाए थे।ृ

15 मार्च को किए थे हथियार डिलीवर

दोनों ने 15 मार्च को पनवेल में सागर पाल और विक्की गुप्ता नाम के लड़कों को दो पिस्टल डिलीवर की थीं।

उसके बाद विक्की और सागर ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग (Salman Khan House Firing) की थी।

फायरिंग (Salman Khan House Firing) करने वाले विक्की और सागर को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था।

लॉरेंस बिश्नोई के लिए करता था काम

मृतक अनुज पंजाब के अबोहर का रहने वाला था। अनुज गांव में ट्रक में हेल्पर के तौर पर काम किया करता था।

वहीं, दूसरा आरोपी सुभाष भी पंजाब के अबोहर का रहने वाला है। सुभाष पेश से किसान है। अनुज और सुभाष पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम कर रहे थे।

7.8 बोर की बंदूक से की गई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक फायरिंग वाली बंदूक 7.6 बोर की थी। दरअसल, फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article