Salman Khan Concert Postponed : क्या लॉरेंस की धमकी से टला सलमान का कॉन्सर्ट ! अप्रैल में होना तय था, जानें

टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जान से मारने की धमकी ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच ही कोलकाता में होने वाले शो को हाल ही में टाल दिया है जो मई-जून में हो सकता है।

Salman Khan Concert Postponed : क्या लॉरेंस की धमकी से टला सलमान का कॉन्सर्ट ! अप्रैल में होना तय था, जानें

Salman Khan Concert Postponed : जैसा कि, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले के बाद से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ( Salman Khan) पर खतरा मंडरा रहा है वहीं पर टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जान से मारने की धमकी ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच ही कोलकाता में होने वाले शो को हाल ही में टाल दिया है जो मई-जून में हो सकता है।

अप्रैल में होने वाला था शो

आपको बताते चलें कि, जनवरी में शो के पोस्टपोन होने के बाद इसकी डेट अप्रैल में रखी गई, लेकिन अब फिर से डेट्स में बदलाव करते हुए मई-जून में ट्रांसफर कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, इस पर धमकी का असर हो गया है। हर साल देश-विदेश में दबंग टूर करते हैं। इसमें उनके साथ कई और सेलिब्रिटीज भी परफॉर्म करते हैं। इस बार उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, प्रभु देवा, आयुष शर्मा और गुरु रंधावा भी परफॉर्म करने वाले थे।

ऑर्गेनाइजर्स ने जैकलीन को ठहराई वजह

आपको बताते चलें कि, यहां पर शो को कराने वाले ऑर्गेनाइजर्स ने बताया कि, 'नवंबर और दिसंबर में सलमान खान की टीम कोलकाता आई थी। मैंने उस दौरान टीम से बात की थी तो मामला सिर्फ जैकलीन फर्नांडीज की डेट्स का फंसा था। हम इस पर काम कर रहे हैं, जल्द ही शो की तारीख का ऐलान होगा। उम्मीद है कि ये शो कोलकाता के सबसे बड़े प्लेग्राउंड में से एक में होगा।'

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article