MS Dhoni Birthday Pictures: बॉलीवुड के सुल्‍तान ने मनाया क्रिकेट के थाला का जन्‍मदिन, देखें इस पल की शानदार पिक्‍चर्स

MS Dhoni Birthday Pictures: बॉलीवुड के सुल्‍तान सलमान खान आधी रात को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni Birthday Pictures: बॉलीवुड के सुल्‍तान ने मनाया क्रिकेट के थाला का जन्‍मदिन, देखें इस पल की शानदार पिक्‍चर्स

MS Dhoni Birthday Pictures: बॉलीवुड के सुल्‍तान सलमान खान आधी रात में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए और शामिल होकर 'कप्तान साहब' को 43 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए कई खूबसूरत पिक्‍चर्स भी शेयर की हैं।

publive-image

भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेट कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने रविवार, 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए, दिग्गज ने घड़ी में 12 बजते ही ढेर सारे केक काटे।

publive-image

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1809841742276878395

एमएस धोनी और उनके करीबी लोगों के साथ बॉलीवुड के पसंदीदा सितारों में से एक सलमान खान भी इस मौके पर शामिल हुए ।

publive-image
सुल्तान अभिनेता ने रविवार की सुबह एमएस धोनी के जन्मदिन के जश्न की एक अनमोल तस्वीर शेयर की और लिखा, "जन्मदिन मुबारक कप्तान साहब !"

publive-image

जन्‍मदिन के जश्न कप्‍तान सहाब की पत्‍नी साक्षी एमएस धोनी ने कुछ पिक्‍चर्स शेयर किए हैं जिसमें साक्षी, एमएस धोनी के पैर छूते हुए और कप्‍तान सहाब उन्‍हें आर्शिवाद देते दिखाई दे हैं।

publive-image

क्रिकेट के दिग्गज इस समय मुंबई में हैं क्योंकि वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। 5 जुलाई को मुंबई में संगीत समारोह में वह पत्नी साक्षी के साथ नजर आए थे।

publive-image

एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन के अवसर पर, 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के निर्माताओं ने 5 जुलाई से 11 जुलाई तक सिनेमाघरों में फिल्म को फिर से रिलीज़ करने का फैसला किया। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने दिग्गज क्रिकेटर के जीवन को दर्शाया है।

publive-image

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने दुनिया भर में 215.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

publive-image

यह भी पढ़ें- World Chocolate Day: पहले मीठी नहीं तीखी हुआ करती थी चॉकलेट, ये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, इतना पुराना है इतिहास

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article