Salman Khan: एक्टर सलमान खान को सांप ने काटा, फार्म हाउस पर कर रहे थे क्रिसमस पार्टी

Salman Khan: एक्टर सलमान खान को सांप ने काटा, फार्म हाउस पर कर रहे थे क्रिसमस पार्टीSalman Khan: Actor Salman Khan was bitten by a snake, was having a Christmas party at the farm house

Salman Khan: एक्टर सलमान खान को सांप ने काटा, फार्म हाउस पर कर रहे थे क्रिसमस पार्टी

नई दिल्ली।बॉलीवुड गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। शानिवार रात भाई जान यानी एक्टर सलमान खान को सांप ने काट लिया। वहीं एक्टर को रात तीन बजे आस-पास मुंबई के कामोथे इलाके में स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। राहत की बात यह है कि एक्टर की हालत अभी ठीक है और वह सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट गए।

बता दें कि सलमान खान परिवार के साथ शनिवार रात पनवेल में स्थित अपने फार्म हाउस क्रिसमस पार्टी करने गए थे। फार्म हाउस पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा होने की वजह से उन्हें देर रात सांप ने कांट लिया जहां 3 बजे के आस-पास एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं इलाज के दौरान अब वह दोबारा रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट गए है।

भाई जान का कल बर्थडे

कल 27 दिसंबर को भाई जान का 56वा जन्मदिन है और ऐसे में उनके फैंस को ये खबर मिलने से हंडकंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह है कि सलमान अब पूरी तरह से स्वास्थ हैं और अपने परिवार के पास वापस लौट चुके हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article