मथुरा-वृंदावन में यमुना का रौद्र रूप, बाढ़ग्रस्त इलाकों का संत प्रेमानंद ने किया भ्रमण
उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है और नदी का पानी अब शहर के भीतर तक प्रवेश कर गया है। निचले इलाकों में खेत-खलिहान, घर-मकान और मंदिर तक पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। इसी बीच, मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अपने शिष्यों के साथ यमुना के इस विराट स्वरूप के दर्शन के लिए पहुंचे। वे स्टीमर के माध्यम से बाढ़ से डूबे कई क्षेत्रों में गए और वहां की स्थिति का जायज़ा लिया। संत प्रेमानंद शांत मन से यमुना के इस स्वरूप को निहारते रहे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us