राष्ट्रीय बैडमिंटन ट्रायल्स 2023 में हिस्सा नहीं लेने वाले खिलाड़ियों में साइना भी शामिल

राष्ट्रीय बैडमिंटन ट्रायल्स 2023 में हिस्सा नहीं लेने वाले खिलाड़ियों में साइना भी शामिल Saina among players not to participate in National Badminton Trials 2023 sm

राष्ट्रीय बैडमिंटन ट्रायल्स 2023 में हिस्सा नहीं लेने वाले खिलाड़ियों में साइना भी शामिल

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की चैम्पियन साइना नेहवाल उन बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 14 से 19 फरवरी को दुबई में होने वाली एशियाई टीम चैम्पियनशिप के लिये होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन ट्रायल्स में हिस्सा नहीं लेंगे। पूर्व नंबर एक साइना को आकर्षि कश्यप और मालविका बंसोड के साथ ट्रायल्स के लिये शामिल किया गया था। सीनियर चयन समिति को एशियाई प्रतियोगिता में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ दूसरी महिला एकल खिलाड़ी चुनने के लिये इन तीनों के नाम शामिल किये थे।

लेकिन साइना और मालविका दोनों ने ट्रायल्स में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘साइना और मालविका ने बीएआई को ट्रायल्स के लिये अपनी अनुपलब्धता की जानकारी दी। इसलिये अस्मिता चालिहा को ट्रायल्स के लिये आमंत्रित किया गया है। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी हटने का फैसला किया है। ’’ इससे अब आकर्षि और अस्मिता के बीच मुकाबला होगा। साइना के लिये 2022 काफी मुश्किल रहा जिसमें वह कई तरह की चोटों से जूझती रहीं और फॉर्म में नहीं होने से वह विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर खिसक गयी।

अपने कार्यभार प्रबंधन के लिये वह पिछले साल अप्रैल में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल में भी उपलब्ध नहीं हो पायी थीं। चयन समिति ने एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय, सिंधू और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी को उनकी बेहतरीन विश्व रैंकिंग के आधार पर सीधे प्रवेश देने का फैसला किया। समिति ने 25 दिसंबर को वर्चुअल बैठक की थी, जिसमें उसने ट्रायल्स से 14 सदस्यीय टीम के अन्य सदस्यों का चयन करने का फैसलाकिया था।

अब यह ट्रायल खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के कारण एक दिन में ही हो जायेगा। पता चला है कि एम आर अर्जुन भी चोटिल हो गय हैं और वह भी ट्रायल्स का हिस्सा नहीं हो पायेंगे जिससे पुरूष युगल स्थान के लिये कृष्णा प्रसाद गार्गा और विष्णुवर्धन गौड़ पी तथा ईशान भटनागर और साई प्रतीक के की जोड़ी के लिये यह नॉकआउट मुकाबला होगा। विजेता जोड़ी टीम में सात्विक और चिराग के साथ जुड़ जायेगी।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी ट्रायल्स के लिये उपलब्ध नहीं होगी क्योंकि कुछ महीने पहले यह जोड़ी टूट चुकी है। महिलाओं के युगल में दो स्थान दाव पर लगे होंगे जिसमें तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद दौड़ में सबसे आगे हैं। ट्रायल्स में अन्य दो जोड़ियां अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम तथा हरिथा मानाजियी और आश्ना रॉय की हैं। मिश्रित युगल में एक स्थान के लिये ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो तथा रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की नयी जोड़ी के विकल्प होंगे। बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप का यह तीसरा चरण होगा क्योंकि चीन के वुहान में 2021 चरण को कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दिया गया था। भारत 2017 में क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड से 2-3 से हार गया था जबकि 2019 में नॉकआउट के लिये क्वालीफाई भी नहीं कर पाया था।

सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से आग पूरी दुकान को आगोश में ले लिया और दुकान धू धू कर जलने लगी घटना की सूचना पुलिस और दमकल को दी गई मौके पर पहुची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन दुकान पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गई गनीमत थी कि कोई जनहानि नही हुई आग लगते ही दुकानदार और ग्राहक दोनो दूर भाग गए ये दुकान काफी फेमस है जहाँ लोग समोसे पकौड़ी खाने सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े रहते है नववर्ष के दिन काफी भीड़ थी लोगों की सूझबूझ ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया,, सिटी कोतवाली थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article