Sagar Road Accident: सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर दर्दनाक हादसे में पिता-दो बेटों की मौत, मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे अस्पताल

Sagar Road Accident:  सागर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर स्थित ग्राम चनौआ के पास बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें पिता की दो पुत्रों सहित मौत हो गई।

Sagar Road Accident: सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर दर्दनाक हादसे में पिता-दो बेटों की मौत, मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे अस्पताल

सागर। Sagar Road Accident: सागर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर स्थित ग्राम चनौआ के पास बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें पिता की दो पुत्रों सहित मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार पिता अपने दोनों बेटों के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। जब ये दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री गोपाल भार्गव Gopal Bhargav हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

PM Modi In MP: पीएम का एमपी दौरा, आज आएंगे रीवा, विंध्यवासियों को देंगे करोड़ों की सौगात

बाइक के उड़ गए परखच्चे — Sagar Road Accident:
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम नरेटा निवासी अशोक बंसल उम्र 45 साल अपने बेटे राहुल बंसल उम्र 18 साल और विशाल बसंल उम्र 15 साल के साथ रविवार को चनाटोरिया में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जहां शादी समारोह में बाजे बजाकर बाइक से वापस लौटते समय ये दर्दनाक हादसा हुआ। सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर ग्राम चनौआ के पास बरसाना ढाबा से कुछ ही दूरी पर ये घटना घटी। जहां गढ़ाकोटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

Vastu Tips: घर में जल की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, क्या कहता है वास्तु का नियम?

जिसके बाद बाइक सवार पिता और दोनों Sagar Road Accident: पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। तो वहीं टक्कर मारने वाली कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे थोड़ी गहराई में जा गिरी। घटना को देख भीड़ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद बाइक सवार घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद मंत्री गोपाल भार्गव भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ठांठस बंधाया।

Hair Care : सफेद बालों को देना है Blackish-Brown रंग, मेहंदी में मिलाएं ये तीन पाउडर, 1 घंटे में चढ़ेगा परमानेंट रंग
मृतकों में ये शामिल —
जानकारी के अनुसार मृतकों में पुलिस के अनुसार ग्राम नरेटा निवासी अशोक बंसल उम्र 45 साल अपने बेटे राहुल बंसल उम्र 18 साल और विशाल बसंल उम्र 15 साल शामिल हैं। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। घटना में कार सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। जिन्हें सागर जिला अस्पताल में रैफर कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article