Sagar News: जमीन विवाद के चलते देवरी में हल्लेभाई कुर्मी का किया यह हाल, अब आई बुरी खबर

Sagar News:  सागर में देवरी के कुमसी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

Sagar News: जमीन विवाद के चलते देवरी में हल्लेभाई कुर्मी का किया यह हाल, अब आई बुरी खबर

सागर से मनीष तिवारी की रिपोर्ट। Sagar News:  सागर में देवरी के कुमसी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। दरअसल, हल्लेभाई कुर्मी का अपने भाई और भताजों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

15 जून की रात का ममला

जमीन विवाद के चलते आरोपियों ने 15 जून की रात सो रहे हल्लेभाई पर हमला कर दिया। पहले तलवार से वार किया फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। उसे गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर भोपाल रेफर किया गया, जहां उसने 24 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बालकराम, बिहारी और साहब पर आरोप

मौत से पहले बीएमसी में भर्ती हल्लेभाई कुर्मी ने बताया था कि वह 15 जून की रात अपने घर में तख्त पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे बालकराम, बिहारी और साहब आए। बालकराम ने तलवार से हमला किया। खुद को बचाने के लिए मैं भागा तो बिहारी ने ज्वलंतशील पदार्थ ऊपर डाल दिया और किसी ने आग लगा दी।

जमीन को हमला किया था

हल्लेभाई ने कहा था कि जैसे ही आग लगी तो मैंने कंबल ओढ़ा और भाग गया। चिल्लाने पर आसपास और परिवार के लोग आ गए। उन्होंने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक ने बताया था कि गांव में जमीन को लेकर भाई और भतीजों से विवाद चल रहा है। जमीन को लेकर ही उन्होंने हमला किया था।

19 दिन बाद पुलिस के पास पहुंचा मामला

मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से यह मामला 19 दिन बाद पुलिस के पास पहुंचा। दरअसल, घटनाक्रम के बाद परिवार वाले मृतक हल्लेभाई को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन, उन्होंने घटनाक्रम की सूचना पुलिस को नहीं दी।

पुलिस को मेमो नहीं दिया गया

इसके अलावा देवरी स्वास्थ्य केंद्र से भी घायल व घटना के संबंध में पुलिस को मेमो नहीं दिया गया, जिस कारण देवरी पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली। इसी बीच घटनाक्रम सामने आया। 5 जुलाई को देवरी पुलिस ने बीएमसी पहुंचकर हल्लेभाई के मरणासन्न बयान लिए थे। फिल्हाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- 

Akhilesh Yadav Statement on Tomato: टमाटर के लालरंग और समाजवादियों को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर कसा ये तंज

Karnataka Tomato Robbery: टमाटर की ऐसी लूट नहीं सुनी होगी आपने, दिनदहाड़े 2.5 टन टमाटर ले उड़े चोर

Korba Exclusive News: जिसने कोरबा को बनाया ऊर्जाधानी, अब इतिहास के पन्नों में दफन हुआ वह बिजली संयंत्र

Kaam Ki Baat: अब नहीं बना सकेंगे Fake Bill, सरकार ने कसा शिकंजा, GST खोलेगी पूरी पोल

Viral Video: सत्तर वर्षीय मां से लगवाया बिस्तर, सोशल मीडिया पर जम कर हुई ट्रोलिंग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article