सागर में कुएं में मिलीं एक ही परिवार की 4 लाशें: देवरानी-जेठानी फंदे पर लटकीं, नानी-नातिन के पानी में मिले शव

Sagar News: सागर में कुएं में मिलीं एक ही परिवार की 4 लाशें: देवरानी-जेठानी फंदे पर लटकीं मिली, नानी-नातिन के पानी में मिले शव

Sagar-News

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से हड़कंप मचा देने वाली खबर सामने आई है, जहां कुएं में एक ही परिवार की 3 महिलाओं और एक बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

आपको बता दें कि देवरानी-जेठानी घिर्री में फंदे पर लटकी मिलीं। वहीं नानी और नातिन के शव पानी में तैरते मिले। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की (Sagar News) जांच की जा रही है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1834872301843542411

दो शव फंदे पर और दो शव पानी में तैरते मिले

देवरी SDOP शशिकांत सरयाम के मुताबिक, महिलाओं की पहचान आरती लोधी उम्र 35 साल, भारती लोधी उम्र 29 साल, भागवती बाई उम्र 65 साल के रूप में हुई है।

6 साल की बच्ची का नाम रोमिका लोधी है, जो कि भारती की बेटी थी। भारती और आरती रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं।

नानी भागवती लोधी और नातिन रोमिका लोधी का शव पानी में तैरता हुआ मिला है। भागवती बाई भारती की मां थी। सभी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजर सामने आएगी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1834864663114449026

छोटी बहू ने की थी जहर खाकर आत्महत्या

परिवार के सदस्य सुरेद्र लोधी के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही रहने वाले किशोर लोधी ने घटना की सूचना दी। इसके बाद सरपंच और पुलिस को बताया गया। हम औऱ गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे थे।

सुरेद्र ने बताया कि एक साल पहले छोटे भाई सोनू लोधी की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में बड़ा भाई करोड़ी लोधी और सोनू लोधी दोनों जेल में हैं। आरती करोड़ी की पत्नी है।

परेशान कर रहे थे छोटे भाई के ससुराल वाले

वहीं भारती का पति किशोरी मामले के बाद से ही फरारी काट रहा है। परिवार वालों को सोनू के ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे हैं। आए दिन मारपीट और गाली-गलौज के साथ धमकी देते थे। शुक्रवार की रात को करीब 10 बजे वे लोग घर आए और विवाद करने लगे थे। मैं तो डर के मारे घर ही नहीं गया।

ये खबर भी पढ़ें: MP Transfer: भोपाल में बैरसिया घटना के बाद SDM दीपक पांडे को हटाया, आदित्य जैन होंगे नए SDM

MP News: मोहन सरकार का बड़ा फैसला , नर्मदा किनारे बसे शहरों में नहीं बिकेगा मांस-मदिरा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article