Sagar Krishi Adhikari Rishwat:कृषि अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट, सेवा केंद्र लाइसेंस रिन्युअल के लिए मांगे पैसे

Sagar Krishi Adhikari Rishwat: सागर में कृषि विभाग के सीनियर कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Sagar Krishi Adhikari Rishwat Santosh Kumar Jain arrest lokayukt action Agriculture Department hindi news

हाइलाइट्स

  • कृषि अधिकारी संतोष कुमार जैन रिश्वत लेते अरेस्ट
  • कृषि सेवा केंद्र के लाइसेंस रिन्युअल के लिए मांगे थे पैसे
  • 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संतोष कुमार जैन

Sagar Krishi Adhikari Rishwat: सागर में कृषि विभाग के सीनियर कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कृषि अधिकारी ने एक कृषि सेवा केंद्र के लाइसेंस रिन्युअल और मक्का सैंपल की रिपोर्ट पक्ष में देने के बदले 50 हजार रुपये मांगे थे।

कृषि सेवा केंद्र लाइसेंस रिन्युअल के बदले रिश्वत

शिकायतकर्ता सुनील कुमार जैन तिलकगंज में खुशहाल कृषि सेवा केंद्र के नाम से कृषि दवाइयों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान का लाइसेंस रिन्यु कराना था और मक्के के सैंपल की रिपोर्ट भी पेंडिंग थी। उन्होंने सीनियर कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन से संपर्क किया तो उन्होंने इस काम के लिए 50 हजार रुपये मांगे।

27 जून को दिए थे 10 हजार रुपये

शिकायतकर्ता ने कृषि अधिकारी संतोष कुमार जैन को 27 जून तो 10 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत की। लोकायुक्त ने शिकायत की जांच के बाद ट्रैप के लिए जाल बिछाया।

कृषि सेवा केंद्र में धरे गए कृषि अधिकारी

[caption id="attachment_848244" align="alignnone" width="479"]Sagar agriculture officer Santosh Kumar Jain arrest hindi news कृषि अधिकारी संतोष कुमार जैन[/caption]

शिकायतकर्ता ने कृषि अधिकारी संतोष कुमार जैन को दुकान बुलाया। जैसे ही उन्होंने रिश्वत की बकाया राशि ली तो लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

30 जून को रिटायर होने वाले थे संतोष कुमार जैन

कृषि विभाग के अधिकारी संतोष कुमार जैन 30 जून को रिटायर होने वाले थे। कृषि अधिकारी पहले भी रिश्वत लेते रहे होंगे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

लोकायुक्त DSP संजय जैन ने ये कहा

लोकायुक्त DSP संजय जैन ने बताया कि वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष जैन को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। वे पहले 10 हजार रुपए ले चुके थे। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

सागर में पीएचई का कार्यपालन यंत्री सस्पेंड, लापरवाही और अफसरों से गलत बर्ताव पर कार्रवाई

MP PHE Engineer Suspend: मध्यप्रदेश के सागर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग कार्यपालन यंत्री हेमंत कश्यप को नल कनेक्शन का काम समय पर पूरा न करने और सीनियर अफसरों और जनप्रतिनिधियों से गलत व्यवहार करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई सागर कमिश्ननर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article