Groom Died in Marriage: एक होने से पहले छूटा 'जीवनसाथी' का हाथ, रस्मों के बीच दुल्हन की गोद में दूल्हे ने ली आखिरी सांस

Sagar Groom Died in Marriage: दूल्हा अचानक से दुल्हन की गोद में सर रखकर अचेत हो गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दूल्हे की मौत हो गई।

Groom Died in Marriage: एक होने से पहले छूटा 'जीवनसाथी' का हाथ, रस्मों के बीच दुल्हन की गोद में दूल्हे ने ली आखिरी सांस

Sagar Groom Died in Marriage: सागर के तिली रोड स्थित एक गार्डन में बीते दिन एक शादी समारोह की खुशियां अचानक से मातम में तब्दील हो गईं। जानकारी के अनुसार, जैसीनगर निवासी एक युवक और सागर निवासी युवती के शादी समारोह की लगभग सभी रस्में पूरी हो गई थी।

इसके बाद पैर पखारने की रस्म निभाते समय दूल्हा अचानक से दुल्हन की गोद में सर रखकर अचेत हो गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दूल्हे की मौत हो गई। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल हो गईं।

मेडिकल स्टोर चलाना था हर्षित

जैसीनगर निवासी लगभग 28 वर्षीय हर्षित चौबे सागर में ओम मेडिकल का संचालन करता था। बीते दिन सागर के श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी एक युवती से हर्षित की शादी तिली रोड स्थित एक निजी गार्डन में हो रही थी।

पूरी रात शादी की रस्में निभाने के बाद सुबह के समय दूल्हे के पैर पखारने की रस्म की जा रही थी, ठीक उसी समय दूल्हे ने अचानक से दुल्हन की गोद में अपना सर रख लिया और अचेत हो गया।

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार: पुलिस बोली- 6 महीने पहले मुंबई आया था, बांग्लादेशी होने का शक, वैध दस्तावेज नहीं

मौके पर हुई दुल्हे की मौत

इससे पहले कि किसी को कुछ समझ आता, हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजन हर्षित को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीते दिन ही हर्षित के पैतृक गांव जैसीनगर में उसका अंतिम संस्कार किया गया है।

प्रेम विवाह हो रहा था

हर्षित का विवाह उसी लड़की से हो रहा था, जिससे वह बहुत प्रेम करता था। परिवार वालों की सहमति से और आशीर्वाद के साथ दोनों का विवाह हो रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

हर्षित चार बहनों में इकलौता भाई था। शादी को लेकर वह बहुत खुश था। उसने खुद अपने विवाह का निमंत्रण दोस्तों और रिश्तेदारों को दिया था।

यह भी पढ़ें- क्या है सरोगेसी? एमपी में बना नया बोर्ड, बीमा कवर 2 लाख से बढ़कर 10 लाख रुपये

शादी की खुशी मातम में बदली

शादी के दिन भी वह बहुत खुश था। बारात लगी दोस्तों के साथ डांस किया वरमाला हुई। शादी की तमाम रस्में में की जा रही थी। रात भर खुशी-खुशी सारे रीति रिवाज हुए सुबह शादी के बाद पांव पखारने की रस्म के दौरान हर्षित और उसकी अर्धांगिनी दोनों बैठे थे।

इसी दौरान अचानक हर्षित अपनी पत्नी के गोद में सर रखकर बेहोश हो गया। यह देखकर सभी घबरा गए, शुरुआत में हर्षित को होश में लाने की कोशिश की गई आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनकर हर कोई हैरान था। न सिर्फ दोनों परिवार उनके रिश्तेदार दोस्त बल्कि जिसने भी यह खबर सुनी उसकी आंखों में आंसू थे।

पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया

सागर में जहां हर्षित रहता था, वहां से लेकर उसके पैतृक गांव तक में मातम की स्थिति बन गई। जब दुल्हन को विदा कर लाने वाला था। उसे दिन उसे विदाई देते हुए उसका पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें-

हाईकोर्ट में त्वरित प्रोजेक्ट लॉन्च, अब WhatsApp पर मिलेगा वारंट, एमपी व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य

ट्रैफिक पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी : राज्यपाल के काफिले के पास आए युवक को बेरहमी से पीटा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article