सागर गौरव दिवस: सीएम मोहन यादव देंगे शहर को बड़ी सौगात, गंगा आरती और लोकार्पण कार्यक्रम में CM पुष्कर धामी भी होंगे शामिल

Sagar Gaurav Diwas: सागर में होने वाले गौरव दिवस के मौके पर CM Mohan Yadav और उत्तराखंड के CM Pushkar Singh Dhami की मौजूदगी में कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Sagar Gaurav Diwas

Sagar Gaurav Diwas: सागर में 23 दिसंबर को होने वाले गौरव दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन सागर शहर को नई सौगातें मिलेंगी, जिनमें लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण और नगर निगम के नवीन भवन का लोकार्पण शामिल है।  

Sagar Gaurav Diwas में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम 

सीएम मोहन यादव और सीएम पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2 बजे बालाजी मंदिर स्थित हेलिपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे संजय ड्राइव कार्यक्रम स्थल जाएंगे।  

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 111 करोड़ की राशि से लाखा बंजारा झील के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण का लोकार्पण दोपहर 3 बजे करेंगे।
  • इसके अलावा 22 करोड़ से ज्यादा की लागत से बने नगर निगम के नवीन भवन और जोनल कार्यालय- 2 का लोकार्पण करेंगे।
  • शाम 5 बजे से चकरा घाट पर गंगा आरती और दीपदान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव शहर को डॉ. हरीसिंह गौर के नाम पर विधि कॉलेज या राजकीय विश्वविद्यालय में विधि विभाग की स्थापना की घोषणा कर सकते हैं।

बुंदेली परंपरा से होगा स्वागत  

संजय ड्राइव और चकराघाट पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत बुंदेली परंपरा के अनुसार किया जाएगा। इस कार्यक्रम (Sagar Gaurav Diwas) में इंदौर का प्रसिद्ध 'रिलायंस बैंड' अपनी प्रस्तुति देगा।  

 तैयारियों पर एक नजर  

  • लाखा बंजारा झील: झील के आसपास के घाटों पर विशेष सजावट और पिचिंग का काम पूरा।  
  • डिवाइडर पर हरियाली: सड़कों पर 10-15 फीट ऊंचे पौधे लगाए गए।  
  • बालाजी मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक: यातायात व्यवस्था को सरल रखने के लिए रूट चार्ट तैयार।  
  • गंगा आरती स्थल: चकराघाट और विट्ठल मंदिर के पास बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था।  

Sagar Gaurav Diwas की खास बातें  

  • यह कार्यक्रम सागर शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संजोने का प्रयास है।  
  • पहली बार गौरव दिवस 2022 में मनाया गया था। 2023 में आचार संहिता के चलते यह कार्यक्रम नहीं हुआ।  
  • इस बार आयोजन के लिए किसी प्रकार का चंदा नहीं लिया गया है।
  • ये भी पढ़ें: MP Sagar News: कंटेनर से 12 करोड़ के एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन चोरी मामले में, थाना प्रभारी और एक ASI लाईन अटैच, एक सस्पेंड

    सागर के विकास की दिशा में एक कदम 

    गौरव दिवस (Sagar Gaurav Diwas) का आयोजन सागर के नागरिकों को विकास के नए आयामों से जोड़ने का प्रयास है। लाखा बंजारा झील का सौंदर्यीकरण और नगर निगम के नए भवन जैसी परियोजनाएं सागर को एक स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में अहम साबित होंगी। गौरव दिवस के इस आयोजन के साथ, सागर न केवल अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेज रहा है, बल्कि विकास की नई ऊंचाइयों को भी छूने की ओर अग्रसर है।

    ये भी पढ़ें: Sagar Rangir Mata Mandir: सागर के इस मंदिर में दिन में तीन रूप बदलती हैं मां हरसिद्धि, ऐसा है रानगिर मंदिर

    यह भी पढ़ें
    Here are a few more articles:
    Read the Next Article