Weekly Horoscope 15 March-21 March : साप्ताहिक राशिफल राशि के आधार पर, वृष और वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह है खास
भोपाल। इस सप्ताह का राशि फल वृष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। saaptaahik raashiphal naamaraashi ke aadhaar par इन दोनों राशि के जातकों को इस सप्ताह भूमि लाभ के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार 15 मार्च से 21 मार्च तक का ये राशिफल इस प्रकार है।
मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए यात्राकारक रहेगा। सप्ताह के अधिकांश दिन यात्रा में व्यतीत होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह धन लाभ के योग बना रहा है। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थोड़ा सुस्त महसूस करेंगें। द्वादश भाव में बैठा चंद्र यात्रा कराएगा।
उपाय — मंगलवार को श्रीहनुमान जी को शुद्ध घी का चोला चढ़ाएं।
वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के जातकों को आज पारिवारिक संबंधों में मधुरता का आभास होगा। स्त्री से लाभ होगा। वृषभ राशि में बैठा मंगल भूमि लाभ के योग बना रहा है। परन्तु वहीं राहू अनावश्यक खर्च भी कराएगा। आपके व्यवहार के कारण इस सप्ताह लोग आपसे जुड़ते चले जाएंगे।
उपाय — आपको शिव पूजन की सलाह दी जा रही है।
मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के जातकोें की कुण्डली में मंगल द्वादश भाव में बैठा हुआ है। जो कि चोट और भय का कारक है। अत: इस सप्ताह आपको हर कार्य बहुत सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी जा रही है। शनि सभी प्रकार के कष्ट के लिए उत्तरदायी होता है। मिथुन राशि के जातकों को भी शनि के कारण कष्ट हो सकता है अत: सचेत रहें।
उपाय — हरी वस्तुएं खाएं। ऋतु फलोंं का दान करें, फायदा होगा।
कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के जातकों की कुण्डली में अष्टम भाव में बैठा बुध बुद्धिभ्रम पैदा करेगा। अत: कोई भी आवश्यक निर्णय लेते समय बहुत सावधानी बरतें। इनके लिए पूरे सप्ताह अधिक से अधिक जल पीने व ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना की सलाह दी जा रही है। ऐसा करना आपने स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अष्टम भाव में बैठा शुक्र स्त्री से कष्ट दिला सकता है अत: ध्यान रखें।
उपाय — सफेद रंग के अधिक इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है।
सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के जातक दिन मेें अशांत महसूस करेंगे परन्तु रात्रि शुभकारक होगी। वाहन का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। जहां तक संभव हो वाहन का उपयोग कम करें। साथ ही क्रोध पर काबू रखें अन्यथा दुष्प्रभाव भुगतना पड़ सकता है।
उपाय — इस सप्ताह आपको सूर्य को नित्य अर्घ्य देने की सलाह दी जा रही है। लाल रंग का उपयोग अधिक से अधिक से करने को कहा गया है।
कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचे। अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। शनि से प्रभावित होने के कारण मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। भोजन करते समय मौन रह कर भोजन करें। आप धार्मिक कार्योें में संलग्न रहेेंगे।
उपाय — काली वस्तुओं का दान आपके लिए शुभफल दिला सकता है।
तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के जातकों के विचार अस्थिर व परिवर्तनशील रहेंगे। अष्टम मंगल चोट—चपेट करा सकता है अत: सावधान रहें। राहु भी अष्टम भाव में बैठा है अत: निम्नजन से सतर्क रहें।
उपाय — सफेद रंग का उपयोग आपके लिए शुभ रहेगा। दूसरों की सहायता करने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के जो जातक भूमि केे कार्यों से जुड़े हैं उन्हें इस सप्ताह लाभ होगा। शुक्रवार का दिन इनके लिए कम लाभ दिलाने वाला होगा अत: इस दिन सावधान रहने की जरूरत है। श्री हनुमानजी की आराधना करते रहेें। लाभ होगा।
उपाय — मूंगा—मोती धारण करें।
धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकोंं की धर्म में रुचि बढ़ेगी। शनि को प्रसन्न करें। हमेशा सोना धारण किए रहें। धन का व्यय सोच—समझ कर करेें।
उपाय — मध्यमा अंगुली में लोहा पहनेें।
मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने से सहयोग मिलेगा। परिवार की चिंता बनी रहेगी। मंगलवार को सावधान रहें। कोई भी आवश्यक कार्य इस दिन करने से बचें। श्री हनुुमानजी की शरण में रहें।
उपाय — जहां तक संभव हो लाल रंग का उपयोग न करें।
कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के जातक शनि से प्रभावित रहेंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी रखें। विशेषरूप से उच्च स्थानों पर जाने से बचें। शनिदेव को खुश रखें। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
उपाय — लोहा धारण करने से लाभ होगा।
मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
आपकी कुण्डली में द्वादश भाव में बैठा शुक्र और बुध भ्रम की स्थिति उत्पन्न करेगा। इसी के चलते आपके स्वास्थ्य में भी उतार—चढ़ाव आएगा। धार्मिक क्षेत्र में भ्रमण करें। जल का अधिक सेवन आपके लिए लाभकारी रहेगा। साथ ही जलचर जीवों का पालन करें।
उपाय — पुखराज धारण करेें, शुक्रवार को सतर्क रहें।