Saanp ki Mausi: कौन हैं सांप की मौसी, बिना नर के पैदा कर सकती है बच्चे! क्या आप जानते हैं नाम?

Saanp ki Mausi: बिल्ली को शेर की मौसी कहा जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सांप की मौसी किसे कहा जाता है।

Saanp ki Mausi: कौन हैं सांप की मौसी, बिना नर के पैदा कर सकती है बच्चे! क्या आप जानते हैं नाम?

Saanp ki Mausi: बचपन में आपने पढ़ा या सुना होगा कि बिल्ली को शेर की मौसी कहा जाता है। शेर की मौसी के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सांप की मौसी किसे कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: Human Body Facts: क्या आपको पता है शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी कौन-सी है? जानें विस्तार से 

क्या आप जानते हैं सांप की मौसी किसे कहते हैं? दरअसल, यह एक छोटा-सा जीव होती है, जिसके पास पैर भी होते हैं। आइए जानते हैं सांप और इसमें क्या-क्या फर्क होता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बभनी को सांप की 'मौसी' कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: Sasbahu Temple in MP: मध्य प्रदेश में है सास-बहू मंदिर, जानिए इससे जुड़े अद्भुत और रोचक तथ्य

हम यहां सांप के जैसे दिखने वाले एक जीव के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे अंग्रेजी में "स्किंक" (Skink) या "सरीसृप" (Reptile) कहा जाता है। जिस तरह बिल्ली को शेर की 'मौसी' कहने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है, वैसे ही बभनी को सांप की 'मौसी' कहने के पीछे भी कोई वैज्ञानिक पहलु नहीं है।

यह भी पढ़ें: Increase Memory Power: इन 8 तरीकों से बढ़ाएं सोचने-समझने की शक्ति, इनसे तेज हो जाएगी बुद्धि

यह जीव छिपकली की तरह दिखता है। लेकिन इसके पास छोटे-छोटे पैर भी होते हैं। यह एक विशेषता है जो सांपों में नहीं पाई जाती है और इसलिए इसे सांपों की 'मौसी' कहा जाता है।

कहां पाई जाती है?

भारत में बभनियों की 62 प्रजातियां पाई जाती हैं, यह तथ्य जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Zoological Survey of India) द्वारा साझा किया गया है। सन् 2020 में ZSI के वैज्ञानिकों ने भारत में बभनियों की 62 प्रजातियों की पहचान की है। इनमें से 33 प्रजातियां, जो करीब 57 फीसदी हैं और केवल भारत में पाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Most Expensive Vegetable: सबसे महंगी सब्जी के लिये लोगों की दीवानगी, 5 हजार कीमत में भी खरीदने को तैयार

नहीं होती नुकसानदायक

इसकी चमड़ी सांपों की तुलना में चमकीली और मुलायम होती है। बभनी आमतौर पर मैदानों और घरों में आसानी से दिख जाती है, लेकिन इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इसमें जहरीलापन नहीं होता है और यह काफी शर्मीला होता है। इसलिए यह छिपकलियों की तुलना में छिपकर रहना पसंद करती है।

नर की आवश्यकता नहीं होती

कनाडा की मैक्वायर विश्वविद्यालय में आयोजित एक अध्ययन में पाया गया है कि मादा बभनी अपने शरीर में नर के साथ प्रजनन के बाद स्पर्म को जमा कर लेती है। इस जमा हुए स्पर्म की सहायता से, वह एक साल या उससे भी अधिक समय तक बिना नर के मिले बच्चों को जन्म दे सकती है।

यह भी पढ़ें: Silverware Vastu Tips: सौभाग्य लाएंगे चांदी के बर्तन के ये उपाय, धन प्राप्ति के लिए माने जाते हैं अचूक! जानें तरीका

यह अध्ययन "जर्नल ऑफ हेरिडिटी" (Journal of Heredity) में प्रकाशित हुआ था। डलहौजी विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान विभाग की डॉ। जूलिया रीले ने बताया कि अगर कोई मादा बभनी अपने शरीर के बाहर प्रजनन करती है, तो उसका साथी उसे छोड़कर चला जा सकता है।

मादा बभनी किसी अन्य नर के साथ संबंध नहीं बनाती है। इस कारण से, वह अपने शरीर में संग्रहीत स्पर्म की मदद से नर के बिना भी बच्चों को जन्म दे सकती है।

ये भी पढ़ें: 

The Kapil Sharma Show: शो के सेट पर कार से आए हैं या फिर ट्रक से? जब कपिल ने पूछा सनी पाजी ने मजाकिया सवाल

Chhattisgarh News: पंडवानी गायिका तीजन बाई  की बिगड़ी तबीयत, CM भूपेश बघेल ने फोन कर जाना हाल

Yashasvi Jaiswal: टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले 17वें भारतीय बल्लेबाज बने यशस्वी जायसवाल, रिकॉर्ड के बाद क्या-क्या बोले यशस्वी जायसवाल

MP Sarkari Karmchari Bhatta: CM शिवराज की बड़ी घोषणा, इन कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता

Saanp ki Mausi, Skink, Reptile, Zoological Survey of India, Journal of Heredity, कौन हैं सांप की मौसी, सांप की मौसी, स्किंक, रेप्टाइल, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, जर्नल ऑफ हेरेडिटी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article