Russia Plane Missing: साइबेरिया में लापता हुआ रूस का विमान, करीब 17 लोगों के सवार होने की जानकारी

Russia Plane Missing: साइबेरिया में लापता हुआ रूस का विमान, करीब 17 लोगों के सवार होने की जानकारी, Russian plane went missing in Siberia about 13 people were on board

Russia Plane Missing: साइबेरिया में लापता हुआ रूस का विमान, करीब 17 लोगों के सवार होने की जानकारी

नई दिल्ली।  साइबेरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रूस का एक विमान लापता हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में कम से कम 17 लोग सवार थे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

रूसी आपातकालीन मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने कहा कि एएन-28 विमान शुक्रवार (16 जुलाई) को पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में लापता हो गया। आपातकालीन कार्यालय ने कहा कि विमान में चार बच्चों समेत 14 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार हैं। विमान की तलाश का काम जारी है। एएन-28 सोवियत डिजाइन वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जो छोटी दूरी की उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रूस और कुछ अन्य देशों में कई बजट एयरलाइंस द्वारा इनका इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article