Russia Ukraine Conflict : आज यूक्रेन से भोपाल पहुंचे छात्र हर्षित शर्मा, पिता ने दी जानकारी

Russia Ukraine Conflict : आज यूक्रेन से भोपाल पहुंचे छात्र हर्षित शर्मा, पिता ने दी जानकारी russia-ukraine-conflict-harshit-sharma-a-student-who-reached-bhopal-from-ukraine-today-father-gave-information-pd

Russia Ukraine Conflict : आज यूक्रेन से भोपाल पहुंचे छात्र हर्षित शर्मा, पिता ने दी जानकारी

भोपाल। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद Russia Ukraine Conflict के बीच व​हां रहने वाले भारतीय की टेंशन बढ़ रही है। वहां से भारतीय के वापस बुलाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच भोपाल के कोलार निवासी हर्षित शर्मा बुधवार को दोपहर सही सलामत भोपाल पहुंचे। आपको बता दे एक इंदौर की एक छात्रा आयुषी जैन भी अपने शहर पहुंची हैं।

एमबीबीएस का छात्र है ​हर्षित —
आपको बता दें भोपाल के हर्षित वहां MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता ने मीडिया को घर वापसी पर जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में सब सुरक्षित है। किसी को कोई परेशानी नहीं।

मंगलवार की रात लौटे हैं छात्र —
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 11:30 बजे यूक्रेन से आई पहली फ्लाइट में मध्यप्रदेश के इंदौर-भोपाल के दो छात्र भारत लौटे हैं। जिसमें भोपाल की ​हर्षित शर्मा और इंदौर की आयुषी जैन शामिल है। आपको बता दें अगली एयरइंडिया की फ्लाइट 24 और 26 फरवरी को यूक्रेन से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। जानकारी के अनुसार यूक्रेन में एमपी के करीब 242 विद्यार्थी अलग—अलग जगहों पर पढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article