Russian Spyn Whale: रूस की जासूस व्हेल की मौत, 14 फीट लंबी थी ह्वाल्दिमिर, जानें क्या है इस बेलुगा व्हेल की खासियत?

Russian Spyn Whale: रूस की जासूस मानी जाने वाली सफेद बेलुगा व्हेल की मौत हो गई है। ह्वाल्दिमिर का शव तैरता हुआ पाया गया।

Russian Spyn Whale: रूस की जासूस व्हेल की मौत, 14 फीट लंबी थी ह्वाल्दिमिर, जानें क्या है इस बेलुगा व्हेल की खासियत?

Russian Spyn Whale: रूस की जासूस मानी जाने वाली सफेद बेलुगा व्हेल की मौत हो गई है। ह्वाल्दिमिर नाम की इस व्हेल का शव नॉर्वे के रिसाविका खाड़ी में तैरता हुआ पाया गया।

जानकारी के मुताबिक ये व्हेल रूस के जानवरों को जासूस बनाने के कार्यक्रम का हिस्सा थी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बहुत प्यारी थी।

14 फीट लंबी थी ह्वाल्दिमिर

Beluga-Whales

ह्वाल्दिमिर व्हेल 14 फीट लंबी और वजन में 1,225 किलो की थी, जिसकी उम्र 15 साल थी। 31 अगस्त को नॉर्वे के रिसाविका खाड़ी में मछली पकड़ने गए पिता-पुत्र को व्हेल का शव तैरता हुआ मिला।

हार्नेस के साथ देखी गई थी व्हेल

ह्वाल्दिमिर व्हेल को साल 2019 में कैमरे के लिए डिजाइन किए गए हार्नेस के साथ देखा गया था। उस समय इस व्हेल की लंबाई 14 फीट और वजन करीब 2700 पाउंड था।

Beluga-Whales

इस दौरान व्हेल के हार्नेस पर सेंट पीटर्सबर्ग के उपकरणों के निशान मिले थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी पहचान ह्वाल्डिमिर जासूस ह्वेल के नाम से होने लगी।

हालांकि, रूस ने कभी भी इसे जासूस के तौर पर स्वीकार नहीं किया।

कैसे पड़ा ह्वाल्दिमिर नाम?

Beluga-Whales

इस व्हेल का नाम पुतिन के नाम पर रखा गया था। दरअसल, व्हेल के गले में एक पट्टा देखा गया था। इसके शरीर पर कैमरे के साथ मशीनें भी लगाई गई थी। इस पर रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग का नाम लिखा हुआ था।

दरअसल, रूसी नौसेना को व्हेल को ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इसे रूस का जासूसी व्हेल माना जाने लगा। नॉर्वे में व्हेल को ह्वाल कहा जाता है। इसके बाद ह्वाल और रूसी राष्ट्रपति के नाम को मिलाकर इसे सोशल मीडिया पर ह्वाल्दिमिर जासूस व्हेल कहा जाने लगा।

क्या है व्हेल की खासियत?

Beluga-Whales

बेलुगा व्हेल आम तौर पर ठंडे आर्कटिक महासागर में रहती हैं। हालांकि, ह्वाल्दिमिर इंसानों के बीच आसानी से रह लेती थी। वह इंसानों के साथ डॉल्फिन की तरह खेलती थी।

बेलुगा व्हेल का शरीर फ्यूसीफॉर्म होता है, लेकिन मजबूत और गठीला होता है। इसमें चर्बी की मोटी तहें हो सकती हैं, खासकर इसकी उदर सतह पर।

ये भी पढ़ें...Bengal Special Session: आज से शुरू हो रहा बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र, रेपिस्ट को सजा देने का बिल पास करेगी ममता सरकार!

Kangana Ranaut Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी, ये है वजह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article