Russia Earthquake: रूस के कामचटका पेनिंसुला में 8.8 तीव्रता का भूकंप, प्रशांत देशों में सुनामी की अलर्ट जारी

Russia Earthquake: रूस के कामचटका पेनिंसुला में 8.8 तीव्रता के भूकंप से तबाही मच गई। कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया।

Russia Earthquake


Russia Earthquake: रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह ज़बरदस्त भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.8 मापी गई। भूकंप समुद्र की सतह के नीचे आया, जिससे सुनामी का खतरा और बढ़ गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह भूकंप समुद्र के भीतर करीब 19.3 किलोमीटर की गहराई में उत्पन्न हुआ था।
भूकंप के बाद जापान, अमेरिका (कैलिफोर्निया, हवाई) समेत कई प्रशांत देशों में सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि समुद्र में तीन फीट से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे तटीय इलाकों को खतरा हो सकता है।

— ANI Digital (@ani_digital) July 30, 2025


मुख्य घटनाक्रम एक नजर में

  • US Tsunami Warning Center का अनुमान है कि इक्वाडोर और आस-पास के इलाकों में तीन मीटर तक ऊंची समुद्री लहरें उठ सकती हैं।
  • हवाई और होनोलूलू में लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।
  • जापान में फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को एहतियातन खाली कराया गया है।
  • जापान के 16 से अधिक तटीय क्षेत्रों में सुनामी की हल्की लहरें दर्ज की गई हैं, जिनकी ऊंचाई 40 से 50 सेंटीमीटर तक रही।
  • कामचटका में एक किंडरगार्टन इमारत को नुकसान पहुंचा है, हालांकि उसमें कोई मौजूद नहीं था।
  • हवाई में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है क्योंकि लोग वहां से सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो रहे हैं।
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

भूगोल और खतरे से प्रभावित अन्य क्षेत्र

कामचटका प्रायद्वीप, रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक ज्वालामुखीय क्षेत्र है, जो प्रशांत महासागर के किनारे स्थित है। यह इलाका भूकंपीय (Earthquakes) गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

अन्य संभावित प्रभावित क्षेत्र

फिलीपींस, फिजी, पेरू, पनामा, समोआ, ताइवान, टोन्गा, जापान, गुआम, अल सल्वाडोर, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी, आदि।

इतिहास में दर्ज बड़े भूकंप (रिक्टर स्केल के अनुसार)

  1. चिली (1960) – 9.5
  2. अलास्का, अमेरिका (1964) – 9.2
  3. सुमात्रा, इंडोनेशिया (2004) – 9.1
  4. जापान (2011) – 9.1
  5. रूस, कामचटका (1952) – 9.0
  6. चिली (2010) – 8.8
  7. इक्वाडोर (1906) – 8.8
  8. अलास्का, अमेरिका (1965) – 8.7
  9. भारत, अरुणाचल प्रदेश (1950) – 8.6
  10. सुमात्रा, इंडोनेशिया (2012) – 8.6

स्थिति पर ताजा अपडेट

  • जापान के होक्काइदो, तोहोकू और इजू द्वीप में सुनामी अलर्ट जारी है।
  • रूस के सेवेरो-कुरील्स्क शहर में लोगों को निकाला जा रहा है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
  • सरकारी एजेंसियां लगातार लोगों से संयम बनाए रखने, सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही हैं।

Today Latest: ISRO-NASA का निसार मिशन आज होगा लॉन्च, उलटी गिनती शुरू, रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप

Today latest updates
Today Latest Updates 30 July 2025: आज 30 जुलाई 2025 को देश-दुनिया से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। आज की सभी बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें.. खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article