Russia Ukraine War live: रूस ने किया जंग का ऐलान, यूक्रेन के 12 शहरों पर मिसाइल अटैक

Russia declares war, missile attack on 12 cities of Ukraine Russia Ukraine War live: रूस ने किया जंग का ऐलान, यूक्रेन के 12 शहरों पर मिसाइल अटैक

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर सरकार का जवाब

कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में 'सैन्य अभियान' की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से रूस ने यूक्रेन के कीव, खारकीव समेत 12 शहरों में मिसाइस अटैक शुरू कर दिया है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने का आह्वान किया है।

यूक्रेन के 2 गांवों पर रूस ने किया कब्जा

यूक्रेन का दावा- रूसी गोलीबारी में 7 लोगों की मौत, 9 घायल हुए

यूक्रेन में घुसी रूस की थल सेना, बॉर्डर गार्ड्स ने किया दावा

यूक्रेन की तुर्की से अपील- रूस पर प्रतिबंध लगाएं, रूसी जहाजों के लिए समुद्री सीमा बंद करें

यूक्रेन के रक्षा मंत्री की देशवासियों से अपील- जो हथियार उठा सकता है, वो सेना में शामिल हो

बाल्टिक देशों के विदेश मंत्रियों की मांग- कड़े आर्थिक प्रतिबंध के तहत रूस पर लगे SWIFT बैन

यूक्रेन के राष्ट्रपति की वैश्विक नेताओं से अपील- हथियार देकर रूस से लड़ने में मदद करें

यूरोपीय संघ अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों (रूस के खिलाफ) पर विचार कर रहा है: यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने कहा।

1.41 PM - रूसी सेना यूक्रेन के खेरसन रीजन में घुस गई हैं।

12.53 PM - रूस समर्थित अलगाववादियों का कहना है कि यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में अब दो शहरों पर उनका नियंत्रण है: रॉयटर्स

12.02 PM - AFP ने समाचार एजेंसियों के हवाले से कहा, "रूस का कहना है कि यूक्रेन के एयरबेस, एयर डिफेंस को नष्ट कर दिया।"

10.35 AM - एयर इंडिया की फ्लाइट AI1947 यूक्रेन के कीव में NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) के कारण दिल्ली वापस आ रही है। भारतीय छात्रों को लेने पहुंचा था विमान।

10,15 AM – यूक्रेन के गृहमंत्री ने दावा किया कि अभी तक रूसी हमले में 300 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी ने अपने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

रूस के राष्ट्रपति ने जंग का ऐलान करते हुए कहा कि जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम तत्काल डी-एस्केलेशन का आह्वान करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article