Russia Ukraine War update: रूस ने यूक्रेन के इन शहरों पर किया कब्जा

Russia Ukraine War update: रूस ने यूक्रेन के इन शहरों पर किया कब्जा russia-captured-these-cities-of-ukraine

Russia Ukraine War update: रूस ने यूक्रेन के इन शहरों पर किया कब्जा

कीव। रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। जिसके बाद से पूरे विश्व में अस्थिरता का महौल  बन गया है। रूस ने अब तक यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन की मीडिया के मुताबिक, रूसी सेना अबतक यूक्रेन के 30 से ज़्यादा शहरों पर हमला कर चुकी है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज होती जा रही है। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 70 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है, जिसमें 11 एयरफिल्ड भी हैं। रूस ने हेनिचेस्क और नोवा कहोव्का शहर पर कब्जा भी कर लिया है। साथ ही खबर है कि रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबेल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। आपको बता दें कि ये वही चेर्नोबेल परमाणु संयंत्र है जहां पर अप्रैल, 1986 में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी, जब एक परमाणु रिएक्टर में विस्फोट के बाद पूरे यूरोप में रेडियोधर्मी विकिरण फैल गया था। यह संयंत्र कीव के उत्तर में 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। जिस रिएक्टर में विस्फोट हुआ था, उसमें से विकिरण रिसाव रोकने के लिए उसे एक सुरक्षात्मक उपकरण से कवर किया गया है और पूरे संयंत्र को निष्क्रिय कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article