Advertisment

Russell Domingo Resignation: बांग्लादेश के मुख्य कोच ने दिया इस्तीफा ! सामने आई ये बड़ी वजह

author-image
Bansal News
Russell Domingo Resignation: बांग्लादेश के मुख्य कोच ने दिया इस्तीफा ! सामने आई ये बड़ी वजह

ढाका।  Russell Domingo Resignation रसेल डोमिंगो ने भारत से घरेलू श्रृंखला में मिली हार के बाद बांग्लादेश के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया । डोमिंगो सितंबर 2019 में स्टीव रोड्स को मुख्य कोच पद से हटाये जाने के बाद बांग्लादेश टीम से जुड़े थे । उनका कार्यकाल 2023 विश्व कप के बाद तक था ।

Advertisment

क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख ने दी जानकारी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट परिचालन प्रमुख जलाल युनूस ने क्रिकबज को बताया ,‘‘ डोमिंगो ने कल इस्तीफा दे दिया है जो तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है ।’’ डोमिंगो के कार्यकाल में बांग्लादेश ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखलायें जीती और न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट जीता । इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखलायें भी जीती ।

भारत से मिली थी हार

भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से हारने के बाद बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट तीन विकेट से गंवाया । मीरपुर टेस्ट के बाद ही युनूस ने बदलाव के संकेत दिये थे । उन्होंने कहा था ,‘‘ हमें ऐसा कोच चाहिये जिसका टीम पर प्रभाव हो । हम जल्दी ही बदलाव करेंगे । हमें मजबूत टीम बनानी है । हमें कोच नहीं मेंटोर की जरूरत है ।’’

बांग्लादेश हेड कोच रसेल डोमिंगो बांग्लादेश
Advertisment
चैनल से जुड़ें