Rupee Price Down: 31 पैसे टूटकर 81.89 प्रति डॉलर पर आया रूपया , जानें कितना हुआ बदलाव

अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 31 पैसे टूटकर 81.89 प्रति डॉलर पर आ गया।

Rupee Price Down: 31 पैसे टूटकर 81.89 प्रति डॉलर पर आया रूपया , जानें कितना हुआ बदलाव

मुंबई। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 31 पैसे टूटकर 81.89 प्रति डॉलर पर आ गया।

जाने फॉरेक्स डीलरों ने क्या दी जानकारी

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.79 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और टूटा। बाद में यह 31 पैसे के नुकसान के साथ 81.89 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।ॉ

जाने कितना हुआ इजाफा

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.38 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article