Advertisment

मध्य प्रदेश की पार्वती नदी से सिक्के निकलने की बात अफवाह है: पुलिस

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

राजगढ़ (मध्यप्रदेश), 11 जनवरी (भाषा) राजगढ़ जिले के शिवपुरा गांव में पार्वती नदी से प्राचीनकाल के सोने-चांदी के सिक्के निकलने की बात अफवाह साबित हुई है।

Advertisment

किसी ने इलाके में नदी से सिक्के मिलने की बात फैला दी, जिसके बाद आस-पास के ग्रामीणों ने उनकी तलाश के लिए खुदाई शुरू की। शिवपुरा क्षेत्र में राजगढ़ जिले की कुरावर थाना पुलिस के साथ राजस्व विभाग के कर्मी भी जांच करने के लिए पहुंचे।

नदी में चार दिन पहले सिक्के निकलने की अफवाह फैलने के बाद से आस-पास के ग्रामीण नदी के सूखे हिस्सों की खुदाई कर रहे हैं, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला है। इसके बावजूद ग्रामीणों को उम्मीद है कि सोने-चांदी के सिक्के अभी निकलेंगे।

कुरावर के थाना प्रभारी रामनरेश राठौर बताया कि सिक्के निकलने की बात कोरी अफवाह है।

Advertisment

उन्होंने बताया कि वह खुद दो घंटे तक मौके पर ही रहे और इस दौरान ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी सिक्के निकलने की बात नहीं स्वीकारी।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह अफवाह किसने फैलाई।

भाषा सं दिमो सिम्मी

सिम्मी

Advertisment
चैनल से जुड़ें