/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Devendra-Yadav-Arrested.jpg)
Devendra Yadav Arrested: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 3 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस 21 अगस्त को बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है।
विधायक (Devendra Yadav Arrested) की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं। कांग्रेस नेताओं ने विधायक की गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है, जबकि बीजेपी नेताओं ने कहा है कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
भूपेश बघेल ने पुलिस से कही ये बात
प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने एक प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मैं पुलिस से कहना चाहता हूं कि सरकार आती-जाती रहती है लेकिन कोई ऐसा काम मत करो, जिससे नजरें मिलाने में आपको दिक्कत हो। विधायक देवेंद्र यादव को जेल में डालने का निर्णय मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का है। ये दोनों मिलकर अपनी नाकामी छिपाना चाहते हैं.
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1825151578388496701
सड़क से सदन तक लड़ेंगे: महंत
कांग्रेस गलत कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेगी: बैज
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/congress-pc.jpg)
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है और कांग्रेस नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव पर 20 धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन भाजपा के नेता भी आंदोलन में शामिल हुए थे, लेकिन उनसे पूछताछ क्यों नहीं हुई।
बैज ने कहा कि कांग्रेस गलत कार्रवाई (Devendra Yadav Arrested) बर्दाश्त नहीं करेगी और विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह बदले की कार्रवाई नहीं है कि केवल कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि भाजपा नेताओं को बख्शा जा रहा है।
कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं: मुख्यमंत्री
/bansal-news/media/post_attachments/h-upload/2024/03/04/1220864-vishnu-deo.webp)
जहां एक तरफ कांग्रेस नेताओं ने विधायक की गिरफ्तारी (Devendra Yadav Arrested) को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। तो वहीं बीजेपी नेताओं ने कहा है कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। पूर्व सीएम के बयान के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है। जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है। पुलिस ने सोच समझकर कार्रवाई की है। विधायक देवेंद्र यादव छोटा-मोटा आदमी नहीं है।
देवेंद्र यादव ने सतनामी समाज को बदनाम किया: उप मुख्यमंत्री
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/arun-sao-1.jpg)
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के आरोपों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने साक्ष्य के अनुसार कार्रवाई की है और देवेंद्र यादव ने विवेचना में सहयोग नहीं किया।
साव ने कहा कि बलौदाबाजार आगजनी घटना पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और देवेंद्र यादव को दो बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और बयान दर्ज नहीं कराया। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव का विश्वास कानून और संविधान पर नहीं है, वे केवल राजनीति करना चाहते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी छत्तीसगढ़ की शांति और सद्भावना को बिगाड़ेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव ने सतनामी समाज को भी बदनाम किया है।
देवेंद्र यादव कांग्रेस के षड्यंत्र का एक प्यादा: खुशवंत साहेब
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2024/08/18/3c9dd043-6df1-4e13-a7c4-4f43824a2aa0_1723992087.jpg)
बीजेपी विधायक और सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत साहेब ने कहा है कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से पहले की गई उनकी हरकतों से सतनामी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव ने सतनामी समाज के सफेद ध्वज को लहराया और उसे अपने पैर के पास रखा, जो ध्वज का अपमान है। खुशवंत साहेब ने कहा कि यह ध्वज हमारे लिए पूजनीय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र यादव कांग्रेस के षड्यंत्र का एक प्यादा हैं और कांग्रेस के लोग अपनी भूमिका के जगजाहिर हो जाने के भय से बेचैन हो रहे हैं। इसलिए वे सत्य से परे बातें कर प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
मोहब्बत की दुकान का असली मकसद हिंसा और नफरत फैलाना: खेड़ा
भाजपा में शामिल होने वाली नेत्री राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे अराजकता, हिंसा और नफरत फैलाने के लिए काम करते हैं।
राधिका ने कहा कि कांग्रेस की 'मोहब्बत की दुकान' का असली मकसद हिंसा और नफरत फैलाना है, और देवेंद्र यादव इसका एक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव अब रायपुर की सेंट्रल जेल में हैं, जो कांग्रेस की असली सच्चाई को दर्शाता है।
राधिका ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वे दोहरे मापदंड अपनाते हैं और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असली मकसद अराजकता और हिंसा फैलाना है।
क्या है पूरा मामला?
बलौदाबाजार हिंसा केस के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ भिलाई विधायक (MLA Devendra Yadav) को अरेस्ट कर लिया है। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। समर्थक थाने भी पहुंच गए थे। वहीं जानकारी मिली है कि विधायक (MLA Devendra Yadav) अब 20 अगस्त तक जेल में ही रहेंगे। वह सावन भी जेल में ही बिताएंगे। देवेंद्र यादव को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है।
[caption id="" align="alignnone" width="453"]
संविधान की पुस्तक और सफेद झंडे के साथ देवेंद्र यादव गिरफ्तार[/caption]
बता दें कि मई में जैतखाम को किसी आसामजिक तत्वों के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया था। इस मामले में प्रमुख आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर 10 जून 2024 को बलौदाबाजार (Baloda Bazar Case) में सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया था।
देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप
यह प्रदर्शन अचानक से हिंसा में बदल गया और प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इस हिंसा के मामले में भिलाई विधायक का नाम भी सामने आया था।
बलौदाबाजार हिंसा (Baloda Bazar Case) में भीड़ को उकसाने को लेकर विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) पर आरोप लगे थे। इसके चलते पूछताछ के लिए पुलिस के द्वारा समन भेजा गया, लेकिन एमएलए प्रस्तुत नहीं हुए।
इस पर कली यानी 17 अगस्त को पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। जिन्हें देर रात कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।
देवेंद्र ने गिरफ्तारी को लेकर किया पोस्ट
विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) ने गिरफ्तारी को लेकर इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने X पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कर लिखा कि मुस्कुराते हुए जा रहा हूं। मुस्कुराते हुए लौटूंगा। ये भाजपाई मुझे पुलिसिया डंडे से.. जेल से नहीं डरा सकते सत्यमेव जयते!
https://twitter.com/Devendra_1925/status/1824910720279916817
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us