Ruchira Kamboj UN India Ambassador: भारत के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जहां पर 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
जानें रूचिका कंबोज कौन –
आपको बताते चलें कि, वर्तमान में भूटान में भारत की राजदूत हैं वह जल्द ही यूनाइटेड नेशंस में कार्यभार ग्रहण करेंगी। बता दें कि, वे पहले के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति का स्थान ग्रहण करेगी। बता दें कि, रुचिरा 1987 सिविल सेवा बैच की टॉपर रही हैं। भूटान में राजदूत बनने से पहले वह दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त, यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुकी हैं।
जानें कब से की करियर की शुरूआत
आपको बताते चलें कि, रूचिरा ने अपने करियर की शुरूआत पेरिस, फ्रांस से थर्ड सेक्रेटरी के तौर पर किया था। इस दौरान उन्होंने फ्रेंच भाषा सीखी और जल्द ही फ्रांस स्थित भारतीय एंबेसी में सेकेंड सेक्रेटरी बन गईं। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी रहते हुए पश्चिमी यूरोप डिविजन का कार्य संभाल रही है। आपको बताते चलें कि, रुचिरा फर्स्ट सेक्रेटरी (इकॉनमी और कमर्शियल) बनकर मॉरीशस पहुंचीं। इसके बाद वह विदेश मंत्रालय के कई मुख्य पदों पर रही हैं। उनके काम को लेकर बात करें तो उन्होंने 2002-2005 तक यूनाइटेड नेशंस में भारत के स्थायी मिशन में परामर्शदाता के रूप में काम किया है और फिर से यूएन का काम संभालेगी।