RSS Shatabdi Varsh: भोपाल में आरएसएस का 76 स्थानों पर पथ संचलन, इंदौर में आई लव RSS के पोस्टर लिए नजर आए स्वयं सेवक

Rss Shatabdi Varsh Path Sanchalan: मध्यप्रदेश में रविवार, 5 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पथ संचलन निकाला गया।

RSS Shatabdi Varsh

RSS Shatabdi Varsh

Rss Shatabdi Varsh Path Sanchalan: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार, 5 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पथ संचलन निकाला गया। जहां-जहां से स्वयं सेवक कदम ताल कर निकले, वह स्थान भारत माता के जयकारों से गूंज दिए। भोपाल शहर और बस्तियों में एक साथ कुल 76 स्थानों पर पथ संचलन का आयोजन किया। इंदौर के पथ संचलन में आई लव आरएसएस के पोस्टर साथ लिए नजर आए।

भोपाल में विद्युत जिले में 31, प्रताप जिले में 13, तात्या टोपे जिले में 12, भोजपुर जिले में 4 और विक्रम जिले में 16 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इन संचलनों में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के साथ समाज के प्रबुद्ध नागरिक और महिलाएं भी शामिल हुईं। मुख्य वक्ताओं ने संघ की शताब्दी यात्रा, स्थापना, पंच परिवर्तन, समाज जीवन में संघ की भूमिका और भारतीय संस्कृति के विविध पहलुओं पर अपने विचार रखे। पथ संचलन ने संगठन की एकता और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त रूप में प्रदर्शित किया।

[caption id="attachment_909060" align="alignnone" width="1252"]RSS Shatabdi Varsh भोपाल शहर और बस्तियों में एक साथ कुल 76 स्थानों पर पर कार्यक्रम आयोजित हुए।[/caption]

वीर शिवाजी के साहस, मुगल काल के संघर्ष बताए

विद्युत क्षेत्र के साकेत नगर में उषा पुंडे मुख्य अतिथि रहीं। प्रांत संघचालक अशोक पांडेय ने वीर शिवाजी महाराज के साहस, मुगल काल के संघर्ष और पंच परिवर्तन के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इतिहास में संगठन की शक्ति से ही भारत ने कठिन समय का सामना किया। अवध नगर की विवेकानंद बस्ती में विभाग संघचालक सोमकांत उमालकर ने डॉ. हेडगेवार के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में संघ की भूमिका और शताब्दी यात्रा के प्रमुख पड़ावों का उल्लेख किया। वहीं अयोध्या नगर की वृंदावन बस्ती में प्रांत सह संपर्क प्रमुख गिरीश जोशी ने पंच परिवर्तन के पांच विषयों, जिनमें नागरिक शिष्टाचार, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, आत्मबोध और पर्यावरण की जानकारी दी।

आरएसएस की शाखा से समाज में आया बदलाव

तात्या टोपे जिले के अंबेडकर नगर, कोटरा बस्ती में संचलन शासकीय नवीन स्कूल, नेहरू नगर से शुरू हुआ। नगर संघचालक गोपालदास मेहता और भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. लता सिंह मुंशी विशेष अतिथि रहीं। विद्या भारती मध्यभारत सह-प्रांत प्रमुख दीपक चंदेवा ने पंच परिवर्तन की अवधारणा और शाखा के माध्यम से समाज में आए बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने मातृशक्ति की भूमिका को भी रेखांकित किया। महावीर नगर और चूना भट्टी बस्तियों में आयोजित पथ संचलन में कर्नल अभय मेहता मुख्य अतिथि रहे। विभाग बौद्धिक प्रमुख नीरज पांडे ने भगवान श्रीरामचंद्र के संगठन कौशल का उल्लेख करते हुए संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

[caption id="attachment_909063" align="alignnone" width="1273"]RSS Shatabdi Varsh भोपाल शहर और बस्तियों में एक साथ कुल 76 स्थानों पर पथ संचलन का आयोजन किया।[/caption]

संगठन, सेवा, संस्कार की भावन मजबूत की

भोजपुर जिले के नीलबड़ मंडल में हुए पथ संचलन में खंड संघचालक सुदीप खरे और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार वेकंट रमण सिंह श्याम उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत प्रांत सद्भावना सह प्रमुख निमिष सेठ ने संघ की सौ वर्षों की यात्रा का सार प्रस्तुत करते हुए बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार से लेकर डॉ. मोहन भागवत तक की यात्रा ने संगठन, सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत किया है।

जैन संत ने स्वयं सेवकों को दिया आशीर्वाद

प्रताप जिले के सुभाष नगर स्थित आचार्य नरेंद्र देव बस्ती से निकले पथ संचलन में जैन संत अशोक सागर और मुनि विनीबोध सागर ने आशीर्वाद दिया। टीलारामपुरा बस्ती में मुकेश भूरानी मुख्य अतिथि रहे, जबकि रमेश नायक ने संघ की भूमिका और पंच परिवर्तन की अवधारणा पर चर्चा की। शंकराचार्य खंड की गणेशपुरा महामाई बस्ती में हुए कार्यक्रम में डॉ. संदीप शर्मा मुख्य अतिथि थे। यहां दिलीप बुरानी ने पंच परिवर्तन के सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभावों पर विचार रखे।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Chhindwara Cough Syrup Case: लापरवाही + देरी = 14 मासूम बच्चों की मौत..! जानें एक्शन लेने में क्यों लगे इतने दिन ?

Chhindwara Cough Syrup Case

Chhindwara Cough Syrup Case: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बच्चों की मौत के बाद सामने आया कफ सिरप कांड अब पूरे प्रदेश में चिंता का विषय बन चुका है। प्रदेश पुलिस और प्रशासन की अलग-अलग जांच में हर दिन कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article