RSS Chief Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख मोहन भागवत को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना के चलते हुए थे अस्पताल में एडमिट

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को आज नागपुर के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आरएसएस प्रमुख करीब एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। नागपुर के किंग्सवे अस्पताल के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम ने अगले पांच दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में बने रहने की सलाह के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को छुट्टी देने का फैसला किया है, उन्हें नौ अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इधर, महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के बीच मुकेश अंबानी ने सौ हट ऑक्सीजन देने का फैसला किया है।
Team of attending doctors have decided to discharge RSS chief Mohan Bhagwat today with advice to remain in Home Quarantine for the next 5 days: Kingsway Hospitals, Nagpur
He tested positive for #COVID19 on April 9. pic.twitter.com/4h6FpESH5F
— ANI (@ANI) April 16, 2021
पांच दिन होम क्वारंटाइन में रहेंगे
प्रमुख मोहन भागवत RSS Chief Mohan Bhagwat भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें नागपुर के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती किया गया था। RSS ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी। RSS ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परमपूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत कोरोना पॉज़ीटिव हुये है। अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं तथा वे सामान्य जाँच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।