RRB Group D Phase 5 Admit Card 2022: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर रेलवे की आरआरबी को चरण 5 सीबीटी परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी होने वाले है जिसके लिए परीक्षार्थी हो जाइए तैयार।
वेबसाइट ने दी जानकारी
आपको बताते चलें कि, रेलवे बोर्ड ने हाल ही में परीक्षा शहरों की लिस्ट जारी की है जहां पर आज आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा के 5वें चरण के लिए आरआरबी द्वारा हॉल टिकट जारी किए जाएंगे. चरण 5 की परीक्षा केवल आरआरबी हुबली के लिए आयोजित की जाएगी. एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद इसे डाउनलोड किया जा सकता है। आपको बताते चलें कि, यह परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी जहां पर एडमिट कार्ड को 4 दिन पहले ही डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐसे चेक कर सकते है एडमिट कार्ड डाउनलोड
आपको बताते चलें कि, 5वें चरण की सीबीटी परीक्षा 6 अक्टूबर. 2022 से शुरू होगी और 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। जहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
- RRB आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, लेवल 1 के लिए चरण 5 सीबीटी के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- विवरण जमा करने के बाद, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा शहर की पर्ची स्क्रीन पर दिखेगी
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.