RRB Group D level-1: एक लाख से अधिक सरकारी नौकरी वाले रेलवे ग्रुप-डी एग्जाम इस दिन से,देखें नोटिस

आरआरबी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 अब..कई शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड

RRB Group D level-1: एक लाख से अधिक सरकारी नौकरी वाले रेलवे ग्रुप-डी एग्जाम इस दिन से,देखें नोटिस

RRB Railway Group D level 1 Exam 2022 Date Out: 3साल के इंतजार के बाद आखिरकार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती 2019 की संभावित परीक्षा तारीख जारी कर दी है। आरआरबी के जारी किए गए नोटिस के मुताबिक,  आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (RRB Group D level 1 CBT 2022) 17 अगस्त 2022 (टेंटेटिव डेट-संभावित तिथि) से आयोजित किए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस रेलवे जॉब के लिए ग्रुप डी का फॉर्म भरा था, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।RRB Group D level-1

ये रहा आरआरबी का नोटिस-

RRB Group D Exam Date notice

क्या-क्या बताया है इस नोटिस में

आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 अब 17 अगस्त 2022 से कई शिफ्ट में संपन्न की जाएंगी। सीईएन आरआरसी (स्तर -1) के लिए आयोजित होने वाला कोई दूसरा चरण सीबीटी नहीं होगा यानी आवेदकों को केवल सिंगल सीबीटी SINGLE CBT एग्जाम देना होगा।

बोर्ड ने यह भी बताया है कि आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के दौरान कोविड-19 महामारी को देखते हुए जरूरी दिशा निर्देशों का ध्यान रखना होगा, जोकि समय-समय पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड (RRB Group D level 1 Admit Card) परीक्षा से उचित समय पहले वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

वैकेंसी डिटेल्स

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल- 1 के पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों की भर्ती करेगा।

आरआरबी रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों की भर्ती तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी। जिसमें सबसे पहले सीबीटी होगा, एग्जाम में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), और फिर मेडिकल टेस्ट व दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।RRB Group D level-1

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article