Chandrayaan-3: लैंडिंग के 2 घंटे 26 मिनट बाद लैंडर से बाहर आया रोवर,चंद्रमा की सतह पर लगाएगा चक्कर

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रोवर ‘प्रज्ञान’ लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकल आया है।

Chandrayaan-3: लैंडिंग के 2 घंटे 26 मिनट बाद लैंडर से बाहर आया रोवर,चंद्रमा की सतह पर लगाएगा चक्कर

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रोवर ‘प्रज्ञान’ लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकल आया है और यह अब यह चंद्रमा की सतह पर घूमेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विक्रम’ लैंडर से रोवर ‘प्रज्ञान’ के सफलता पूर्वक बाहर आने पर इसरो की टीम को बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मैं ‘विक्रम’ लैंडर से रोवर ‘प्रज्ञान’ के सफलता पूर्वक बाहर आने पर एक बार फिर इसरो की टीम और देशवासियों को बधाई देती हूं। विक्रम की लैंडिंग के कुछ घंटों बाद इसका बाहर आना चंद्रयान 3 के एक और चरण की सफलता को दर्शाता है।’

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1694350024904261900?s=20

प्रज्ञान रोवर कैसे  काम करेगा

प्रज्ञान रोवर पर दो पेलोड्स लगें हैं। पहला है लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (Laser Induced Breakdown Spectroscope - LIBS)। यह चांद की सतह पर मौजूद केमकल्स यानी रसायनों की मात्रा और गुणवत्ता की स्टडी करेगा। साथ ही खनिजों की खोज करेगा। इसके अलावा प्रज्ञान पर दूसरा पेलोड है अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (Alpha Particle X-Ray Spectrometer - APXS)। यह एलिमेंट कंपोजिशन की स्टडी करेगा। जैसे- मैग्नीशियम, अल्यूमिनियम, सिलिकन, पोटैशियम, कैल्सियम, टिन और लोहा। इनकी खोज लैंडिंग साइट के आसपास चांद की सतह पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

Indian Costumes And Tradation: भारत में ये 5 राज्य जो अपने रीति-रिवाजों और वेशभूषा के लिए प्रसिद्ध हैं, जानें यहां

Father Son Relationship: हर पिता अपने बेटे के लिए होते है रोल मॉडल, जरूर सिखाएं बच्चे को ये खास बातें

Health Care Tips: जानिए योगिक विज्ञान से जुड़े ऐसे 5 हेल्थ टिप्स, जो आपको हमेशा रखेंगे निरोग

Brain Research: भूलना बुरी बात नहीं, जानिए वैज्ञानिकों ने क्यों किया ऐसा दावा

Brain Research: भूलना बुरी बात नहीं, जानिए वैज्ञानिकों ने क्यों किया ऐसा दावा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article