Roti And Rice In One Meal : पहले रोटी खाना चाहिए या चावल, आइए हम आपको बताते हैं

Roti And Rice In One Meal : पहले रोटी खाना चाहिए या चावल, आइए हम आपको बताते हैं roti-and-rice-in-one-meal-should-you-eat-roti-or-rice-first-let-us-tell-you

Roti And Rice In One Meal : पहले रोटी खाना चाहिए या चावल, आइए हम आपको बताते हैं

नई दिल्ली। आपने खाना खाते वक्त Roti And Rice In One Meal अक्सर लोगों को रोटी और चावल एक साथ थाली में रखते हैं। कई लोगों का मानना है कि रोटी पहले खाता है तो कोई चावल। इसको लेकर अपनी अपनी सोच है। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो इन दोनों का साथ में सेवन करने से पेट में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा हो जाता है। जिससे कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होने से स्टार्च का अवशोषण अधिक होने लगता है। आइए जानते हैं एक साथ रोटी और चावल खाना कितना सही?

क्या एक साथ खाना चाहिए रोटी और चावल
इस बात को लेकर अक्सर लोगों में बहस चलती है कि पहले चावल खाना चाहिए या रोटी। तो कई लोग इन दोनों को एक साथ थाली होना जरूरी बताते हैं। दोनों ही अनाज ऐसे हैं जिनमें कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है। जिसके चलते इसे पचाने में ज्यादा मुश्किल नहीं होती है। विशेषज्ञों की मानें तो रोटी और चावल को मिक्स न थोड़े अंतराल से खाना चाहिए। जब ये दोनों अनाज शरीर में जाते हैं तो ग्लाइसेमिक इंडेक्स बढ़ जाता है। क्योंकि ये दोनों में ही कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। अगर आप इन दोनों का एक साथ उपयोग करते हैं तो शरीर में स्टार्च का अवशोषण होता है।

बाद में क्यों खाते हैं चावल
लोगों का ऐसा मानना है कि पहले चावल खाने से पेट जल्दी भर जाता है। लेकिन भूख भी जल्दी लग आती है। जबकि अगर पहले रोटी खाई जाए तो भूख जल्दी नहीं लगती है। हम ज्यादा देर तक बिना भोजन खाए रह सकते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए अपनी खाने की आदत बदलनी चाहिए। बाकी आपको अपने शरीर के हिसाबस से भोजन ​करना चाहिए।

पचता नहीं है खाना
अगर आप दोनों अनाज यानि रोटी और चावल को एक साथ सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर में आसानी से पच नहीं आता है। पेट में सूजन जैसी समस्या पैदा होने लगती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article