अलीगढ़ में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। बरसात से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया, खासकर रामघाट रोड तालाब में तब्दील हो गई। हालत यह है कि गाड़ियों का निकलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। नाराज लोगों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सड़कों पर नाव चलाकर निगम की नाकामी पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि हर साल करोड़ों की योजनाओं और बड़े-बड़े दावों के बावजूद हालात जस के तस बने रहते हैं और बारिश में शहर जलमग्न हो जाता है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us