Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने डबल डेकर बस को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने डबल डेकर बस को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत Road Accident: Speeding truck rammed double decker bus, 18 killed

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने डबल डेकर बस को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत

बाराबंकी। देश में कोरोना कहर थमते ही सड़कों पर वाहनों की रफ्तार तेज हो गई है। रोजाना सड़क दुर्घटनाओं में मौत की खबरें सामने आ रही हैं। मंगवार देर रात उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भी एक भीषण हादसा घटा है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने डबल डेकर बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 23 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह बस हरियाणा से बिहार की तरफ जा रही थी।

रास्ते में बस खराब होने के कारण साइड में सुधरने के लिए खड़ी थी। बस में यात्री थे और रात होने के कारण कुछ बस के नीचे और कुछ बस के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस के नीचे सो रहे लोग बस की चपेट में आ गए और बुरी तरह कुचल गए। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 150 यात्री सवार थे। दरअसल रास्ते में एक दूसरी बस खराब हो गई थी। जिसकी सवारियां भी इसी बस में बिठा दी गईं। यह बस ओवरलोड हो चुकी थी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1420192772712124418?s=20

बस ओवरलोड के कारण हुई खराब
इस बस में करीब 150 यात्री सवार थे। ओवरलोड होने के कारण इस बस का एक्सल टूट गया। इसे ठीक करने के लिए ड्राइवर ने बस को कल्याणी पुल के पास साइड में लगा दिया और मरम्मत में जुट गए। रात करीब 11.30 बजे का समय होने के कारण कुछ यात्री बस के नीचे लेट गए। साथ ही कुछ यात्री बस में सो रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर (ट्रक) ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के मौके पर चीख-पुकार मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। रामसनेहीघाट CHC अस्पताल से गंभीर मरीजों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं अब तक इस हादसे में कुल 18 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद हाइवे पर 5 किमी का लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी ज्यादातर यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। ये सभी मजदूर थे, जो धान की रोपाई के लिए अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह भीषण हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article