Road Accident: खाई में गिरी सवारियों से भरी तेज रफ्तार जीप, 8 लोगों की मौत, 15 घायल

Road Accident: खाई में गिरी सवारियों से भरी तेज रफ्तार जीप, 8 लोगों की मौत, 15 घायल Road Accident: Speeding jeep full of passengers fell into the ditch, 8 killed, 15 injured

Road Accident: खाई में गिरी सवारियों से भरी तेज रफ्तार जीप, 8 लोगों की मौत, 15 घायल

बड़वानी। प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना का कहर कम होने के सड़क हादसों की खबरें सामने आने लगी है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग जान गंवा रहे हैं। रविवार को मप्र और महाराष्ट्र की सीमा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक सवारियों से भरी तेज रफ्तार जीप खाई में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे टूरिस्ट प्लेस तोरणताल में हुआ है। यहां रविवार को एक जीप तेज रफ्तार में आ रही थी। इस जीप में 20-25 लोग सवार थे।

तेज रफ्तार जीप का संतुलन खोने के बाद यह जीप सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले सभी लोग प्रदेश के बड़वानी जिले के बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। सीएम शिवराज सिंह ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद कहा "बड़वानी में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु होने का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें, परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ करें"। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

देर रात तक जारी रही लोगों की सर्च
दरअसल यह हादसा रविवार को देर शाम तक हुआ था। हादसे के बाद अंधेरा हो गया था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस समेत प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया था। यह हादसा इतना भयानक था कि दूर तक लोगों की चीखें सुनाई दे रही थी। वहीं अंधेरा होने के कारण देर तक सर्चिंग की जाती रही। सभी लोगों के मिलने के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया। जानकारी के बाद मरने वाले सभी लोग बड़वानी जिले के ग्राम चैरवी और सेमलेट के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article