इंदौर-भोपाल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बस रोड किनारे खड़े ट्रक में घुसी, 1 की गई जान, 10 से अधिक घायल

Road Accident On Indore Bhopal Highway: मध्य प्रदेश के सीहोर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक

Road Accident On Indore Bhopal Highway

Road Accident On Indore Bhopal Highway

Road Accident On Indore Bhopal Highway: मध्य प्रदेश के सीहोर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 10 से 15 लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बस सूरत से भोपाल की ओर जा रही थी, तभी सीहोर के सैकड़ा खेड़ी इलाके में यह (Road Accident On Indore Bhopal Highway) गंभीर हादसा हुआ।

घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रही है।

ट्रक में जा घुसी बस (Road Accident On Indore Bhopal Highway)

जानकारी के अनुसार सूरत से आ रही तेज रफ्तार बस एक खड़े हुए ट्रक में जा (Road Accident On Indore Bhopal Highway) घुसी। यात्रियों ने बताया कि ये टक्कर बहुत जोरदार थी। इससे बस में चीख-पुखार मच गई। इस हादसे में 10 से 15 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना (Indore Bhopal Highway) मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीहोर जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस हादसे की पूरी जानकारी एकत्रित कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में पाकीजा शोरूम पर नगर निगम की कार्रवाई: छत पर बने अवैध शेड को तोड़ा, बड़ा रिटेल ग्रुप है पाकीजा

घायलों में गर्भवती महिला शामिल (Road Accident On Indore Bhopal Highway)

आपको बता दें कि इन घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर रोड के साइड में खड़े होकर अपने ट्रक का (Indore Bhopal Highway) टायर बदल रहा था, तभी अचानक बस ट्रक में जा घुसी।

यह घटना बेहद गंभीर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की जानकारी और जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar Biopic: किशोर कुमार पर बनेगी बायोपिक, ये खान निभाएंगे किरदार! अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article