Road Accident : बड़ा सड़क हादसा, 39 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

Road Accident : बड़ा सड़क हादसा, 39 लोगों की मौत, मची चीख पुकार road-accident-in-balochistan-39-people-died-vkj

Road Accident : बड़ा सड़क हादसा, 39 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

Balochistan Road Accident : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस पुल के खंभे से टकराकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस में 39 लोग सवार थे, सभी की मौत हो चुकी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बस कम से कम 48 यात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सिंध प्रांत की राजधानी और मुख्य शहर कराची जा रही थी। यह बस पुल पर खंभे से टकरा गई और खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है​ कि यह दुर्घटना लासबेला इलाके में तेज गति के कारण हुई है। लासबेला के पास "यू-टर्न" लेते समय एक पुल के खंभे से टकरा गई और खाई में गिर गई तथा फिर उसमें आग लग गई।

हादसे में बचे तीन लोग

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हादसे में एक बच्चे और एक महिला सहित तीन लोगों को बचाया लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में मौतों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस और बचाव अधिकारी शवों को बाहर निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article