Road Accident: भीषण सड़क हादसा, शोक सभा से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, शोक सभा से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौतRoad Accident: Horrific road accident, death of 9 people of same family returning from condolence meeting

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, शोक सभा से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

कोंडागांव। प्रदेश के कोंडागांव जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना के दौरान एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल बोरगांव इलाके में एक स्कॉर्फियो और ऑटो में भिड़ंत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक जिस समय यह हादसा हुआ तब ऑटो में 14 से 15 लोग सवार थे। जिसमें 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शोक सभा से लौटा था परिवार
जानकारी के मुताबिक ऑटो में सवार सभी लोग एक शोक सभा में शामिल होकर घर वापस लौटे थे इस दौरन उनका ऑटो एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों की चपेट में आ गया और मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई वहीं 7 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1439555266735869965

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article