RNTU Sports Achievers Award 2024: विवेक सागर को 5 लाख का कैश अवार्ड, 95 खेल प्रतिभाओं को 24 लाख से ज्यादा की इनामी राशि दी

RNTU Sports Achievers Award 2024: विवेक सागर को 5 लाख का कैश अवार्ड, 95 खेल प्रतिभाओं को 24 लाख से ज्यादा के इनामी राशि दी

RNTU Sports Achievers Award 2024

RNTU Sports Achievers Award: खेलों में तेजी से अपना मुकाम कायम कर रहे मध्यप्रदेश के रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने शुक्रवार, 30 अगस्त को  'आरएनटीयू स्पोर्ट्स अचीवर्स अवार्ड 2024' के नाम से खेल प्रतिमा सम्मान समारोह आयोजित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर हुए इस समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को 5 लाख रुपए के इनाम से सम्मानित किया गया। विवेक का सम्मान उनके पेरेंट्स ने ग्रहण किया। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की 95 खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने कहा कि आरएनटीयू में खेलों के लिए 1 करोड़ रुपए का कॉर्पस बनाएंगे।

[caption id="attachment_634091" align="alignnone" width="618"]publive-image पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद के पेरेंट्स 5 लाख रुपए का चेक और अवॉर्ड लेते हुए।[/caption]

ओलंपियन अशोक ध्यानचंद सहित ये गेस्ट रहे मौजूद

अवॉर्ड समारोह (RNTU Sports Achievers Award) कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। इसमें विशिष्ट अतिथियों में रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद, भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक चौहान, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, आरएनटीयू की प्रो. चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, आरएनटीयू के रजिस्ट्रार डॉ. विजय सिंह उपस्थित रहे।

खेलों में अच्छे प्रदर्शन से पा सकते हैं उच्च पद: खेल संचालक

publive-image

मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि "हमें खेल को एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी की बजाय मुख्य सब्जेक्ट की तरह ही महत्व देने की आवश्यकता है। तभी हम अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन को बेहतर कर पाएंगे। खिलाड़ियों को भी खेलों को किसी डिग्री प्रोग्राम की तरह सीरियस होकर उसमें मेहनत करनी चाहिए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। क्योंकि जिस प्रकार पढ़ाई कर आप अच्छे पद पर पहुंचते हैं, उसी प्रकार खेलों में हम अच्छे प्रदर्शन के जरिए भी उच्च पद पर पहुंच सकते हैं।"

95 खिलाड़ियों को 24 लाख से ज्यादा के कैश इनाम दिए गए

समारोह में आरएनटीयू के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इसमें हॉकी मेंस टीम, हॉकी विमेंस टीम, सेलिंग, जूडो, शूटिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, रेसलिंग, रोइंग, कराते, कयाकिंग-केनोइंग, फेंसिंग एवं बैडमिंटन के कुल 95 खिलाड़ियों (लिस्ट अलग से संलग्न है) को 24 लाख 60 हजार रूपए की राशि से सम्मानित किया गया।

'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए इंफ्रा तैयार कर रहे'

publive-image

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि हम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स आयोजित करने के उद्देश्य के साथ विश्वविद्यालय में इंफ्रा को तैयार कर रहे हैं।
वहीं, रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में भी कई नई पहल की जाएंगी। उन्होंने ओलंपियन और हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर की प्रशंसा की और उन्हें भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान बनाए जाने पर बधाई दी।

इन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को आरएनटीयू स्पोर्ट्स अचीवर्स अवार्ड प्रदान किया गया। इसमें हॉकी मेंस टीम से विवेक सागर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए पांच लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। यह सम्मान उनके अभिभावकों ने ग्रहण किया गया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में आरएनटीयू का परचम लहराने के लिए अली, सद्दाम, अरहाम, श्रेयस, अंकित, सुंदरम, वैभव, अभय, स्वप्निल, शैलेंद्र, आमिद, हिमांशु, दीपक, आदेश, सत्यम, अवनीश, अक्षय, अभीजीत एवं लव को सम्मानित किया गया। सेलिंग में नेहा ठाकुर, शीतल, नैंसी, विद्यांशी को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया गया।
आरएनटीयू की विमेंस हॉकी टीम को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सिल्वर जीतने एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में पार्टिसिपेशन के लिए सम्मानित किया गया।

publive-image

इन्हें भी मिले अवॉर्ड

जूडो में हिमांशी, श्रुति, श्रद्धा, मोनिका, जाग्रति, पवित्रा को, जबकि शूटिंग में हर्षित, मानसी, अमित, याकूब, नुपुर, ज्योतिरादित्य को, एथलेटिक्स में एकता डे, सोनम परमार, मनीषा, अमन, गौरव को सम्मानित किया गया।
इसी तरह बॉक्सिंग में जिज्ञासा, हिमांशु, आयुष, मुस्कान, मेनका, मलिका, विन्ती, दिव्या और ताइक्वांडो में मधु और शिवानी सम्मानित हुईं।
रेसलिंग में प्रियांशी, हरिओम, छाया और रोइंग में ज्योति, मनीषा, अमन, अरविंद, राघव, प्रयास को सम्मानित किया गया।
कराते (विमेंस) में प्रेमा, वैशाली, भावना और कयाकिंग-केनोइंग मेंस में विशाल केवट को सम्मानित किया गया।
फेंसिंग मेंस में मोहित, शंकर, सौरभ, भव्य, अंजू जबकि बैडमिंटन मेंस में हिमांशू, प्रखर, विनय, अक्षय, यशपाल, शिशिर, कृष्णा को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: Paris Paralympics: पेरिस पैरालंपिक में शूटर अवनि लेखरा ने जीता गोल्ड, रिकॉर्ड बनाया, मोना अग्रवाल को ब्रॉन्ज मेडल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article